Nitin Nabin and Rahul Gandhi Uttarakhand Visits to Raise Political Heat BJP Congress Set for Face Off नितिन नवीन और राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा; भाजपा-कांग्रेस बढ़ाएंगे सियासी पारा, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

नितिन नवीन और राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा; भाजपा-कांग्रेस बढ़ाएंगे सियासी पारा

गर्मी की तपिश में उत्तराखंड में सियासी पारा और गर्म होने वाला है। नितिन नवीन गुरुवार को उत्तराखंड आ रहे हैं, जबकि राहुल गांधी 4 से 5 जून को उत्तराखंड दौरा करेंगे।

Wed, 27 May 2026 10:04 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
नितिन नवीन और राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा; भाजपा-कांग्रेस बढ़ाएंगे सियासी पारा

मई और जून की तपती गर्मी के बीच उत्तराखंड का सियासी पारा चढ़ने जा रहा है। आने वाले दिनों में भाजपा-कांग्रेस दोनों बड़े राजनीतिक कार्यक्रमों की तैयारी में हैं। भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन तीन दिन के दौरे पर देहरादून में कैंप करेंगे। इस दौरान संगठनात्मक बैठकों के साथ रणनीतिक चर्चाओं का सिलसिला चलेगा। कांग्रेस से लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी आएंगे। उनका अल्मोड़ा, पौड़ी और देहरादून में जनसभा-संवाद कार्यक्रम होगा।

नितिन नवीन चुनाव तैयारियों को परखेंगे

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन गुरुवार को दून पहुंचेंगे। चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे। वे संगठन के साथ-साथ मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्रियों के साथ भी बैठकें करेंगे। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि 28 मई को पहले दिन अध्यक्ष कोर कमेटी की बैठक लेंगे और संगठनात्मक बैठकों में हिस्सा लेंगे। दूसरे दिन मुख्यमंत्री व मंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे। बूथ स्तर से लेकर प्रदेश संगठन के नेताओं के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों को अंतिम रूप देंगे। जौलीग्रांट से देहरादून तक 25 स्थानों पर उनका स्वागत होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में जंगलों की आग बुझाने वाले को 1 लाख इनाम, भाजपा सरकार का बड़ा ऐलान

राहुल गांधी चार-पांच जून को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे

राहुल गांधी 4 और 5 जून को उत्तराखंड के दौरे पर रहेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने मंगलवार को बताया कि 4 जून को राहुल सुबह 11:30 बजे अल्मोड़ा में जनसभा करेंगे। उसी दिन शाम 3:30 से पांच बजे तक पौड़ी में पूर्व सैनिकों से संवाद करेंगे। 5 जून की सुबह राहुल दून में पार्टी पदाधिकारियों सहित सभी प्रमुख नेताओं संग बैठक करेंगे। जमीनी मुद्दों पर चर्चा के साथ भावी रणनीति पर भी विचार होगा। राहुल के दौरे को लेकर पूर्व सीएम हरीश रावत अल्मोड़ा चले गए। वे 28 व 29 मई को नेताओं संग बैठकें करेंगे।

कांग्रेस फिर शुरू करेगी ‘कुनबा बढ़ाओ’ अभियान

भाजपा समेत कुछ दलों के नेताओं को अपने कुनबे में शामिल करने की कांग्रेस की मुहिम जल्द दोबारा शुरू होने जा रही है। वो जून से दूसरा चरण शुरू कर सकती है। इसी साल मार्च में ज्वाइनिंग के बाद उपजे विवाद के चलते इस अभियान पर अस्थायी रूप से रोक लग गई थी। अब कांग्रेस नेतृत्व स्थानीय समीकरण को देख सतर्कता से आगे बढ़ रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बॉर्डर से सटे इलाकों में सरकार ने कड़े किए नियम, फॉरेन रजिस्ट्रेशन समेत 4 पॉइंट

5 नाम हाईकमान को भेजे

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया कि पहली सूची में शामिल 12 नेताओं के अलावा पांच और नए नाम हाईकमान को भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि हर नई ज्वाइनिंग में स्थानीय संगठन और कार्यकर्ताओं की राय का पूरा ध्यान रखा जाएगा। भाजपा समेत विभिन्न दलों के नेता कांग्रेस में आने के इच्छुक हैं।

नेगी की एंट्री संभव होगी!

रामनगर के संजय नेगी को दूसरे चरण में कांग्रेस में शामिल कराया जा सकता है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की नाराजगी को देखकर यह फैसला लिया जा सकता है। पिछली बार नेगी की उपेक्षा से नाराज हुए हरीश रावत ने 15 दिन तक सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहम्मद दीपक को भाजपा से आया बड़ा ऑफर! बोले- राजनीति चीज ही ऐसी; जवाब भी बताया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।