मोहम्मद दीपक को भाजपा से आया बड़ा ऑफर! बोले- राजनीति चीज ही ऐसी; जवाब भी बताया
कोटद्वार के मोहम्मद दीपक उर्फ दीपक कुमार ने एक चैनल से बातचीत में दावा किया है कि उन्हें भाजपा से जुड़ने का ऑफर आया है। वो बताते हैं कि राजनीति चीज ही ऐसी है और उन्होंने अपना जवाब भी उन्हें बता दिया।

कोटद्वार में मोहम्मद दीपक नाम से मशूहर दीपक कुमार इस वक्त खराब आर्थिक स्थिति से गुजर रहे हैं। उन्होंने बताया कि वो पिछले 5 महीने से जिम का किराया तक नहीं दे पाए हैं। कभी 200 लोगों तक खचाखच रहने वाले जिम में इस वक्त मुश्किल से 50 से 60 लोग ही आ रहे हैं। एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में दीपक ने यह भी दावा किया कि वेलेकिन भाजपा समेत लगभग सभी दलों से उन्हें ऑफर आ रहे हैं, लेकिन वे राजनीति में आने की नहीं सोच रहे हैं।
मोहम्मद दीपक से जब राजनीति में आने को लेकर सवाल किया गया। तो उन्होंने बताया कि वे राजनीति में आने की नहीं सोच रहे हैं। दीपक बोले, " सभी लोग बोल रहे हैं कि मेरे यहां जॉइन करो। भाजपा भी जॉइन करने के लिए बोल रही है। राजनीति चीज ही ऐसी है… । दीपक ने नेता का नाम नहीं बताया, लेकिन यह कहा कि भाजपा से जुड़े किसी नेता ने कहा है कि जुड़ जाओ।
हालांकि मैं नार्मल लाइफ ही जीने में यकीन करता हूं। मैं अपने जिम पर फोकस्ड हूं। मेरे लिए प्राथमिकता मेरे बच्चे की स्कूल फीस, उसकी पढ़ाई और घर चलाने पर है। आगे क्या होगा… यह कोई नहीं जानता।
26 जनवरी के बाद अब तक नहीं बदले हालात
दीपक कुमार ने बताया कि 26 जनवरी को उन्होंने एक मुस्लिम दुकानदार की मदद की थी। उस घटना को इतने दिन हो गए हैं, लेकिन हालात में अब तक कोई सुधार नहीं है। उनके जिम में कभी 200 लोग आते थे, आज हालात यह हैं कि 50 से 60 लोग ही हैं। दुकान का खर्च निकालना भी मुश्किल हो गया है। हालांकि दीपक उम्मीद जताते हैं कि जल्द हालात सामान्य नहीं होने वाले... पांच से 6 महीने औऱ लग जाएंगे नार्मल होने में।
कोटद्वार के लोगों से एक ही शिकायत
दीपक कहते हैं कि कोटद्वार में स्थानीय लोग बहुत अच्छे हैं, लेकिन एक शिकायत है। मेरे जिम में जिन लोगों ने आना बंद किया, वे अभी तक नहीं लौटे हैं। शायद उन पर किसी का दबाव हो। कई लोग या उनके घरवाले दबाव बना रहे हैं... कि उसके जिम में मत जाओ। बता दें कि कोटद्वार में दीपक कुमार का हल्क नाम से जिम चलता है। दीपक का यह भी कहना है कि घर के हालात इतने खराब हैं कि खर्चा उनकी मां की चाय की दुकान से चल रहा है।
दीपक ने कोटद्वार में सांप्रदायिकता की नई घटना बताई
दीपक ने 26 जनवरी की घटना के बारे में बताया कि केस का अपडेट यही है कि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। वे बिंदास होकर घूम रहे हैं। मुझे अब ऐसा लग रहा है कि कई मैटर निकलकर आए हैं और वे फिर से सामने आने शुरू हो गए हैं। बीच में एक मैटर और हुआ था...। दो बेटे और एक फादर हैं। एक लेडी आती है कि चप्पल का रेट पूछती है? तो उसे बताते हैं- 130 रुपए। वही औरत 8 से 10 दिन बाद आती है और फिर दाम पूछती है। इस बार दुकानदार उन्हें दाम 150 रुपए बताता है। दाम बढ़ाने के सवाल पर दुकानदार कहता है कि रात के समय दुकान बंद करते समय हम अपना मार्जन नहीं लेते। इस पर महिला भड़ककर अनर्गल आरोप लगाने लगती है।
महिला का पति बजरंग दल में, गौशाला के नाम पर जबरन पर्ची कटाई
दीपक उस घटना का जिक्र करते हुए बताते हैं कि वो महिला अपने पति को बुलाती है, वो इलाके में बजरंग दल से जुड़ा है। जब उसे पता लगा कि दुकानदार मुस्लिम है तो उन्होने उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद अरेस्ट करवाया। पूरी रात थाने में बंद रहा। अगले दिन गौशाला के नाम पर 51 हजार की पर्ची कटाने को कहा। आखिर में 20 हजार रुपए देने पड़े। लेकिन उन्हें पर्ची भी नहीं मिली। वे मामले को बढ़ाना नहीं चाहते थे और सोशल मीडिया पर आना नहीं चाहते थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन