मेले में स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण और डिजिटल लेनदेन की दी जानकारी
नैनीताल में मंगलवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स के लिए लोक कल्याण मेला आयोजित किया गया। वेंडर्स को वित्तीय सशक्तिकरण और डिजिटल भुगतान के लाभों के बारे में जानकारी दी गई। ऋण चुकाने वाले वेंडर्स को अगले चरण के ऋण के लिए प्रेरित किया गया।

नैनीताल, संवाददाता। नगर पालिका नैनीताल के सभागार में मंगलवार को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत स्ट्रीट वेंडर्स के लिए लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। जिसमें वेंडर्स को विभिन्न लाभों और वित्तीय सशक्तिकरण से संबंधित जानकारी दी गई।कार्यक्रम में ऐसे वेंडर्स, जिन्होंने योजना के प्रथम चरण का ऋण चुका दिया है, उन्हें द्वितीय चरण का ऋण लेने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं, द्वितीय चरण का ऋण पूर्ण करने वाले वेंडर्स को तृतीय चरण के ऋण का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। इसके अलावा द्वितीय चरण का ऋण चुका चुके वेंडर्स को क्रेडिट कार्ड सुविधा से जोड़ने के लिए भी प्रेरित किया गया।
मेले में सभी स्ट्रीट वेंडर्स को डिजिटल भुगतान और ऑनलाइन लेनदेन अपनाने के फायदे बताते हुए अधिक से अधिक डिजिटल ट्रांजेक्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान सीएमएम सीमा पांडेय, चंदन भंडारी, सोनू तिवारी, सीमा कुंवर, वेंडर्स समिति के विजय कुमार, केशी राम, कमला, लीला, जमीर अहमद आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन