Street Vendors Empowered at Kapkot s PM Svanidhi Scheme Fair स्ट्रीट वैंडरों को दी केंद्र,राज्य सरकार की योजना की जानकारी, Bageshwar Hindi News - Hindustan
More

स्ट्रीट वैंडरों को दी केंद्र,राज्य सरकार की योजना की जानकारी

नगर पंचायत कपकोट में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेले का आयोजन हुआ। स्ट्रीट वेंडरों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और स्वरोजगार के लिए जागरूक किया गया। मेले में ऋण आवेदनों का वितरण भी किया गया। कई अधिकारी और वेंडर इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Tue, 9 June 2026 03:55 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बागेश्वर
share
स्ट्रीट वैंडरों को दी केंद्र,राज्य सरकार की योजना की जानकारी

देवेंद्र पांडे, कपकोट। नगर पंचायत कपकोट में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत निकाय स्तरीय लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। मेले में स्ट्रीट वेंडरों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान वेंडरों को प्रधानमंत्री स्वनिधि पुनर्गठित योजना एवं स्वनिधि से समृद्धि योजना की विस्तृत जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि जनपद के सभी निकायों में एक से 30 जून तक लोक कल्याण मेलों का आयोजन किया जा रहा है। मेले में तीन नए ऋण आवेदनों को स्वीकृति एवं वितरण के लिए बैंकों को अग्रसारित किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नगर परिषद में लोक कल्याण मेला का आयोजन

एक वेंडर की प्रोफाइलिंग तथा पांच अन्य वेंडरों का सर्वे एवं प्रोफाइलिंग कार्य भी संपन्न किया। नगर पंचायत अध्यक्ष गीता ऐठानी, पूर्व चेयरमैन बलवंत रावत, अधिशासी अधिकारी उर्मिला बिष्ट, सिटी मिशन मैनेजर कविंद्र मेहता, पंजाब नेशनल बैंक के शाखा प्रबंधक, यूको बैंक के सहायक प्रबंधक, नगर पंचायत के कर्मचारी, गणेश शाही, सुंदर कोरंगा, जीवन सिंह, भूपेश सिंह सहित बड़ी संख्या में स्ट्रीट वेंडर एवं फड़ व्यवसायी उपस्थित रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भिनगा में लोक कल्याण मेले का आयोजन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।