लोक कल्याण मेले में लघु व्यापारियों को योजनाओं की दी जानकारी
हरिद्वार में नगर निगम ने प्रधानमंत्री स्वनिधि स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना के तहत पहले वेंडिंग जोन में लोक कल्याण मेले का उद्घाटन किया। इस मेले का उद्देश्य लघु व्यापारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। कार्यक्रम में स्ट्रीट वेंडरों को योजनाओं की जानकारी दी गई और विशेष शिविरों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने की बात कही गई।

हरिद्वार, संवाददाता। नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना के तहत प्रथम वेंडिंग जोन परिसर में लोक कल्याण मेले का शुभारंभ किया गया। मेले का उद्देश्य लघु व्यापारियों को केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद ने किया, जबकि संचालन सिटी मिशन मैनेजर अंकित सिंह रामोला ने किया। मेले में राज्य सरकार की विभिन्न आठ योजनाओं सहित शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) परियोजना की जानकारी दी गई। लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने स्ट्रीट वेंडरों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं तथा राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत संचालित कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी दी।
सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद ने बताया कि 23 जून तक नगर निगम क्षेत्र में विशेष शिविरों के माध्यम से स्ट्रीट वेंडरों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मेले के दौरान नई वित्तीय वर्ष 2026-27 के स्थायी कारोबारी लाइसेंस एवं विक्रय प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन