राहुल गांधी वादा कर भूल गए! मां की दुकान से चल रहा घर खर्च, मोहम्मद दीपक ने क्या-क्या बताया
मोहम्मद दीपक नाम से मशहूर दीपक कुमार का कहना है कि उनकी माली हालत इतनी खराब हो गई है कि मां की चाय की दुकान से घर खर्चा चल रहा है। राहुल गांधी ने वादा किया था लेकिन अभी तक पूरा नहीं किया।

Mohammad Deepak: कोटद्वार में 70 साल के बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार के बाद चर्चा में आए दीपक कुमार उर्फ मोहम्मद दीपक एक बार फिर सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स हैं कि दीपक की आर्थिक स्थिति काफी खराब है और उनका घर खर्च निकलना भी मुश्किल हो गया है। दीपक ने एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में इसका खुलासा किया कि उनका घर मां की चाय की दुकान से चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि कई लोग मदद को आगे आ रहे हैं, अच्छी बात है, लेकिन जिम बंद की नौबत से परेशान हूं। दीपक ने बातचीत में यह भी कहा कि राहुल गांधी ने मदद का वादा किया था, लेकिन अभी तक वे कोटद्वार मिलने नहीं पहुंचे हैं।
एक यूट्यूब चैनल से बातचीत में दीपक कुमार ने बहुत सारी बातें कहीं। उनका कहना था कि जिम का खर्चा निकलना मुश्किल हो गया है। उन पर करीब 2 लाख से ज्यादा कर्जा है। मकान मालिक को पांच महीने से किराया नहीं दिया है। मकान मालिक ने 15 दिन की मोहलत दी है कि जल्द फैसला बताओ...क्योंकि जगह के किराए के लिए कई लोग आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि 26 जनवरी की घटना के बाद से सिर्फ 35 लोग ही जिम में ज्यादा आ पाए हैं। मेरे बिजनेस से ही घर चलता है। कोई खास इंप्रूवमेंट नहीं है। दिल्ली में राहुल गांधी से मिला था। कांग्रेस सांसदों से मिला। सुप्रीम कोर्ट के वकीलों से मदद भी मिली, लेकिन उससे काम नहीं चल पाया है।
2 लाख से ज्यादा कर्जा
दीपक ने बताया कि उन पर काफी ज्यादा कर्जा है। 40 हजार हर महीना जिम का रेंट है। 17 हजार मेरे बैंक की इएमआई है। कई लोगों ने मदद की है। सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने काफी मदद की है... लेकिन यह नाकाफी है। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि और मदद आए ताकि मैं जिम चला सकूं और अपने घर का खर्चा उठा सकूं।
मकान मालिक का शुक्रिया
दीपक बताते हैं कि मेरा जिम सुबह 5 बजे से 11 बजे तक खुलता है और शाम को 3 बजे से 10 बजे तक जिम खुला रहता है। अगर किराए का समाधान हो जाए तो... मकान मालिक भी कब तक रुकेगा। 4 से 5 महीने तक वो रुके हुए हैं। यह बहुत बड़ी बात है। उनका शुक्रिया करता हूं। मैं चाहता हूं जिम मेरे पास ही रहे, मैं संभालूं।
मां की दुकान से चल रहा घर खर्च
मेरी मां चाय की दुकान चलाती हैं... दीपक ने कहा कि हां वो चल रही हैं। उसी से थोड़ा खर्चा चल रहा है। बाकी कुछ नहीं है। लोकल लोगों के बारे में दीपक ने बताया कि कोई परेशान नहीं कर रहा है। मेरी सिर्फ एक ही शिकायत है कि जब पहले जिम आते थे, अब क्यों नहीं आते हैं?
सही हालात बनने में 5 से 6 महीने लग जाएंगे
दीपक ने कहा कि मुझे लगता है कि नॉर्मल स्थिति होने में 5 से 6 महीने चल जाएंगे। जिम आने वालों के माता-पिता का मन बदलने में समय लगेगा। कभी मेरे जिम में 200 तक लोग आते थे। आज बहुत कम लोग आ रहे हैं। दीपक ने कहा कि मैं उन लोगों में से एक हूं जो मुझे इस समय परेशानी हो रही है, लेकिन मैं बोल देता हूं...मैं इंसानियत के लिए हमेशा खड़ा रहूंगा।
राहुल गांधी के बारे में क्या बोले दीपक
दीपक ने कहा कि राहुल जी ने बोला था कि मैं कोटद्वार आऊंगा और तुमसे मिलूंगा। लेकिन इसके बाद वे आए ही नहीं.... लेकिन मुझे लगता है कि शायद वो आएं। 23 फरवरी को मैं राहुल गांधी से मिलने दिल्ली आया था। राहुल गांधी ने कहा था कि मैं तुम्हारे जिम की मेंबरशिप लूंगा। लोगों को बोलूंगा कि दीपक के जिम में आइए। मुझे नहीं लगता कि वे झूठी बातें कहेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन