Major Tragedy in Uttarakhand Almora Bus fall down into Gorge many killed उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, बस खाई में गिरी, 7 की मौके पर मौत, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, बस खाई में गिरी, 7 की मौके पर मौत

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में आज सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। 18 लोगों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में सात की मौके पर ही मौत हो गई।

Tue, 30 Dec 2025 10:58 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान
share
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में सुबह-सुबह बड़ा हादसा, बस खाई में गिरी, 7 की मौके पर मौत

उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। द्वाराहाट से रामनगर जा रही एक यात्री बस भिकियासैंण क्षेत्र के सैलापानी के पास अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में अब तक 7 यात्रियों की मौके पर ही मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बस में 17 से 18 लोग सवार थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस सुबह द्वाराहाट से रामनगर के लिए रवाना हुई थी। जैसे ही वाहन तहसील क्षेत्र अंतर्गत विनायक के पास सैलापानी के समीप पहुंचा, अचानक चालक का बस से नियंत्रण हट गया। कुछ ही पलों में बस सड़क से फिसलती हुई सैकड़ों फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़े और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सात ने मौके पर दम तोड़ा

हादसे की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बस में सवार सात यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। राहत एवं बचाव कार्य के दौरान अब तक सात शवों को खाई से बाहर निकाला जा चुका है। कई यात्री बस के मलबे में फंसे हुए थे, जिन्हें निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कुत्ते के काटने पर दिल्ली में देर रात हंगामा, दो पक्षों में मारपीट; दौड़ी पुलिस
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड सरकार ने एंजेल चकमा के परिजनों को दी 4.12 लाख की मदद, धामी ने की बात
ये भी पढ़ें:सर्द हवाओं का सितम, पारा रिकॉर्ड स्तर पर लुढका; आज से बारिश-बर्फबारी

लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन

सूचना मिलते ही आस-पास के थानों से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। घायलों को खाई से निकालकर तत्काल भिकियासैंण अस्पताल भेजा जा रहा है, जहां उनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को हायर सेंटर रेफर किए जाने की तैयारी भी की जा रही है।

हादसे के कारणों की जांच

फिलहाल मृतकों की शिनाख्त की प्रक्रिया चल रही है। प्रशासन की ओर से हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर मोड़ पर नियंत्रण खोना या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशासन ने मृतकों के परिजनों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।