quarrel in two groups in delhi after dog bite कुत्ते के काटने पर दिल्ली में देर रात हंगामा, दो पक्षों में मारपीट; दौड़ी पुलिस, Ncr Hindi News - Hindustan
More

कुत्ते के काटने पर दिल्ली में देर रात हंगामा, दो पक्षों में मारपीट; दौड़ी पुलिस

दिल्ली में एक बार फिर कुत्ते को लेकर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। गीता कॉलोनी थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच बहस के बाद मारपीट हो गई। पुलिस को मौके पर पहुंचकर हालात को संभालना पड़ा।

Tue, 30 Dec 2025 10:47 AMSudhir Jha लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share
कुत्ते के काटने पर दिल्ली में देर रात हंगामा, दो पक्षों में मारपीट; दौड़ी पुलिस

दिल्ली में एक बार फिर कुत्ते को लेकर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। गीता कॉलोनी थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच बहस के बाद मारपीट हो गई। पुलिस को मौके पर पहुंचकर हालात को संभालना पड़ा। फिलहाल दोनों पक्षों को शांतकर पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

दिल्ली पुलिस की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि 29 दिसंबर की रात 11.03 बजे पुलिस को पीसीआर पर गीता कॉलोनी क्षेत्र में कुत्ते के काटने और मारपीट की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंचे तो पीसीआर को कॉल करने वाले रानी गार्डन निवासी रिजवान (40) ने बताया कि पड़ोसी नीलम सिंघल के पालतू कुत्ते ने सार्थक, उसके नौकर को काट लिया। इस पर उन्होंने नीलम से कहा था कि अपने कुत्ते को कंट्रोल में रखें।

रिजवान ने शिकायत की कि इस पर नीलम सिंघल और उनकी बेटी बहस करने लगीं। आरोप लगाया कि कुछ देर बाद नीलम ने अपने कुछ जानकारों को बुला लिया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट होने लगी।

दोनों पक्षों से कई लोगों के चोटिल होने का दावा

36 वर्षीय नीलम सिंघल ने दावा किया कि झगड़े में वह उनकी बेटी के अलावा कार्तिक (21) पुत्र अरविंद बत्रा, ऋषि शर्मा (24) पुत्र मुकेश शर्मा निवासी फरीदाबाद, आदित्य (22) पुत्र जितेंद्र निवासी गुलाबी बाग जख्मी हो गए। दूसरी तरफ रिजवान पुत्र अब्दुल, सार्थक नेगी पुत्र गोविंद सिंह निवासी रानी गार्डन और शाहिद (36) ने भी चोटिल होने की बात कही। पुलिस ने कहा कि किसी पक्ष के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नहीं दिखे।

कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है पुलिस

हालांकि, सभी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा कि नीलम पर आरोप है कि उन्होंने बाहर से कई लोगों को बुलाकर मारपीट कराई। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली में मॉल की छत पर रील बनाने चढ़ा था, 70 फीट नीचे गिरकर छात्र की मौत
ये भी पढ़ें:फर्जी दस्तावेजों से फाइनेंस गाड़ियों का जाल, दिल्ली क्राइम ब्रांच का छापा
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।