Kedarnath Temple Opens First Prayer Offered in PM Modi Name Chants of Har Har Mahadev Echo Across dham Kedarnath Open: केदारनाथ के कपाट खुले, पीएम मोदी के नाम पहली पूजा; भोले के जयकारों से गूंजा धाम, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

Kedarnath Open: केदारनाथ के कपाट खुले, पीएम मोदी के नाम पहली पूजा; भोले के जयकारों से गूंजा धाम

Kedarnath Dham: बाबा केदारनाथ के कपाट भक्तों के लिए खुल गए हैं। सुबह आठ बजे मंदिर के कपाट खोले गए। इस दौरान धाम में बड़ी संख्या में भक्त मौजूद हैं। पीएम मोदी के नाम पर धाम में पहली पूजा की गई।

Wed, 22 April 2026 12:05 PMGaurav Kala बद्री नौटियाल, रुद्रप्रयाग
share
Kedarnath Open: केदारनाथ के कपाट खुले, पीएम मोदी के नाम पहली पूजा; भोले के जयकारों से गूंजा धाम

Kedarnath Dham: हिमालय के दिव्य धाम में छह महीने की समाधि से उठकर भगवान आशुतोष ने अपने भक्तों को दर्शन दे दिए। आज सुबह आठ बजे बाबा केदारनाथ धाम के कपाट विधि-विधान से भक्तों के लिए खुल गए। इस दौरान केदारनाथ धाम में भक्तों की गूंज रही। बाबा के दर्शनों के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं। मंदिर को 15 कुंतल फूलों से पुष्प सेवा समिति ऋषिकेश द्वारा सुंदर ढंग से सजाया गया है। मंदिर में पहली पूजा पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर की गई।

छह महीने से इंतजार कर रहे बाबा केदार के भक्तों के लिए वह शुभ घड़ी आ गई जब उन्हें अपने आराध्य के दर्शन हुए। सुबह ठीक 8 बजे विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं को खोले गए। इसके साथ ही पहले दिन बड़ी संख्या में भक्तों ने अखंड ज्योति के दर्शन करने का भी सौभाग्य प्राप्त किया।

धाम में पीएम मोदी के नाम पहली पूजा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों मंदिर में पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से की जाएगी, जो विश्व कल्याण के लिए भगवान की पूजा करेंगे। केदारनाथ धाम में तीर्थयात्रियों के आगमन की सभी तैयारियां कर दी गई है। बदरी-केदार मंदिर समिति ने हर यात्री को बेहतर दर्शन के लिए हर संभव प्रयास किए हैं। साथ ही मंदिर में वीडियो, रील और अनावश्यक व्यवधान पैदा करने वाले लोगों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कल खुलेंगे केदारनाथ के कपाट; रजिस्ट्रेशन, हेली बुकिंग, रूट और नए नियम जानिए

पहले दिन गर्भ गृह में काफी भीड़

पहले दिन गर्भ गृह के अंदर काफी भीड़ को देखते हुए व्यापक तैयारियां की गई हैं। पर्याप्त बीकेटीसी कर्मचारी और पुलिस को व्यवस्था बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। आस्था पथ में लाइन से यात्रियों को दर्शन करने लिए खड़ा किया जाएगा। सभी मंडप और गर्भ गृह में भी ज्यादा देर रुकने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

जिलाधिकारी एवं बदरी-केदार मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी विशाल मिश्रा ने कहा कि केदारनाथ कपाट खुलने को लेकर सभी तैयारियां कर ली गई हैं। धाम पहुंचे हर यात्री को बेहतर दर्शन कराने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने तीर्थयात्रियों से धाम की मर्यादा, महत्व और अनुशासन को बनाए रखने की अपील की है। साथ ही कहा कि मोबाइल से दूर रहकर यहां के आध्यात्मिक महत्व को समझने का प्रयास करें। बाबा सबकी मनोकानाएं पूर्ण करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यात्रियों की सेवा, दुष्टों को दंड; धामी बोले-चारधाम सुरक्षा-सुविधा में न रहे कसर

केदारनाथ मंदिर में मिलेंगी कई नई सुविधाएं

केदारनाथ मंदिर में इस बार यात्रियों को कई नई सुविधाएं मिलेंगी। दर्शन के लिए लाइन में लगने के लिए सुंदर आस्था पथ मिलेगा। जहां यात्रियों के लिए पूरी सुविधाएं हैं। यहां लाइन में खड़े होकर उन्हें बारिश में नहीं भीगना पड़ेगा। वहीं मंदिर के आगे इस बार शूकाउंटर और मोबाइल लॉकर भी मिलेगा। वर्षों बाद बीकेटीसी और प्रशासन यात्रियों को यह सुविधा दे रहा है। वहीं इस बार केदारनाथ में स्वास्थ्य विभाग अपने सरकारी भवन पर अस्पताल का संचालन करेगा जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सके।

लिंचौली से भक्तों को बर्फ का दीदार

तीर्थयात्रियों को पहले ही दिन लिंचौली से केदारनाथ तक बर्फ का दीदार करने का अवसर मिला। काफी जगहों पर बर्फ मौजूद है। कई जगहों पर 4 फीट बर्फ है जबकि कुछ स्थानों पर काफी कम बर्फ है। हालांकि बर्फ के बीच मुश्किलें भी होंगी किंतु उन यात्रियों के लिए यह विशेष अवसर होगा जब उन्हें बाबा केदार के दर्शनों के साथ बर्फ का दीदार करने का मौका भी मिलेगा।

बेस कैंप और हेलीपैड के पास टेंट कॉलोनी हुई तैयार

केदारनाथ धाम में बेस कैंप से लेकर मुख्य हेलीपैड तक टैंट कॉलोनी तैयार है। हालांकि बर्फबारी के चलते टैंट कॉलानी तैयार करने में खासी दिक्कतें हुई, किंतु स्थानीय लोगों के साथ ही जीएमवीएन द्वारा टैंट कॉलोनी को तैयार कर दिया गया है। पैदल मार्ग पर टैंट लगाने का काम तेजी से चल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चारधाम पर भ्रामक मैसेज-वीडियो शेयर करने पर कानूनी एक्शन, फेक न्यूज पर सख्त पहरा

15 कुंतल फूलों से सजा केदारनाथ मंदिर

बाबा केदार मंदिर को गेंदे के सुंदर फूलों से सजाया गया है। मंदिर समिति के सहयोग से ऋषिकेश की पुष्प सेवा समिति ने मंदिर को 15 कुंतल फूलों से भव्य ढंग से सजाया है। मंदिर में हल्की धुनों में शिव भजन गुंजायमान होने लगे हैं। चारों ओर आस्था और भक्ति का माहौल देखा जा रहा है।

केदारनाथ के लिए हेली कम्पनियां भी तैयार

केदारनाथ धाम के लिए हेलीकॉप्टर कम्पनियां भी तैयार हो गई हैं। हेली सेवाएं भी सुविधाएं शुरू हो गई हैं। केदारघाटी के विभिन्न हेलीपैडों पर रौनक लौट आई है। 8 हेली कम्पनियों के हेलीकॉप्टर भी केदारनाथ की उड़ान भरने लगे हैं। पैदल चलने में असमर्थ यात्रियों के लिए पहले ही दिन से हेली सेवा का भी लाभ मिलेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।