Rising Fuel Prices MLA Aadesh Chauhan Demands PM Modi s Resignation पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बरसे विधायक चौहान, Kashipur Hindi News - Hindustan
More

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बरसे विधायक चौहान

जसपुर, संवाददाता। विधायक आदेश चौहान ने भाजपा सरकार पर पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर कड़े प्रहार किए। उन्होंने प्रधानमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। चौहान ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में विफल रही है।

Fri, 15 May 2026 06:24 PMNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share
पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बरसे विधायक चौहान

जसपुर, संवाददाता। पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की बढ़ती कीमतों से विधायक आदेश चौहान ने शुक्रवार को भाजपा सरकार पर कड़े प्रहार किए। उन्होंने प्रधानमंत्री से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की मांग की। शुक्रवार को विधायक आदेश चौहान ने क्षत्रिय महासभा के कार्यालय पर पत्रकार वर्ता की। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का सीधा असर रोजमर्रा की जरूरतों पर पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों पर सपा का प्रदर्शन

महंगाई का असर

परिवहन खर्च बढ़ने से खाद्य पदार्थों सहित अन्य जरूरी सामान भी महंगे हो जायेंगे। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। विधायक ने बढ़ती गैस कीमतों, किसानों के गन्ना भुगतान में देरी, यूरिया की कमी, विदेश नीति को लेकर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं के प्रति गंभीर नहीं है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक और पेट्रोल-डीजल कीमतों को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

नीट परीक्षा पेपर लीक

विधायक ने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले पर कहा कि देश का युवा खुद को ठगा महसूस कर रहा है। आरोप लगाया कि सरकार शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य को सुरक्षित रखने में नाकाम रही है। आदेश चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा देने की मांग की। यहां नगर अध्यक्ष मो. नाजिम, शैलेंद्र गहलौत, बब्लू, अदित्य गहलौत, गजेंद्र सिंह, राज कुमार राज, मोइन समेत आदि रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में पेट्रोल-डीजल 3 रुपए से ज्यादा महंगा, दूध के बाद तेल बिगाड़ेगा जनता का बजट? कांग्रेस भड़की

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।