पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों पर सपा का प्रदर्शन
काशीपुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष रवि छाबड़ा ने कहा कि महंगाई से आम जनता प्रभावित हुई है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वे अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए महंगाई का सहारा ले रही है।
काशीपुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को पेट्रोल और डीजल की बढ़ाई गई कीमतों को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी जिलाध्यक्ष रवि छाबड़ा ने कहा की डीजल और पेट्रोल की बड़ी हुई कीमतों से आम जनता के जीवन की हर वस्तु पर एक प्रकार से सरकार ने डाका डाला है।
महंगाई का प्रभाव
ट्रांसपोर्ट के रेट डीजल के महंगे होने से बढ़ेंगे। वहीं प्रत्येक बाजार में मिलने वाली वस्तु की मूल्य वृद्धि देखने को मिलेगी। कहा अचानक हुई इस मूल्य वृद्धि से आम जनता जिसमें विशेष कर मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग के लोग अब और ज्यादा महंगाई के भंवर में फंस गए हैं।
सरकार की नाकामियाँ
उन्होंने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव के संपन्न होने के बाद केंद्र सरकार जिस प्रकार से पहले गैस सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी कर चुकी है। उससे आम जनमानस के चूल्हे पर पकने वाले अनाज में भी बरकत खत्म हो गई, दूसरा नीट परीक्षा का पेपर जो लीक हुआ है और लाखों छात्र-छात्राओं का भविष्य सरकार ने खराब किया है। उसका ध्यान भटकने के लिए भी सरकार महंगाई का तीर चला कर अपनी नाकामियों को छुपा रही है।
प्रदर्शन में शामिल नेता
यहां प्रदेश सचिव मोहम्मद इमरान खान, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोहम्मद नाजिम सैफी, काशीपुर विधानसभा अध्यक्ष रमेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद महमूद अली, सरदार विक्की सिंह, मोहम्मद आरिफ सलमानी, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नईम चौधरी, मोहम्मद महीगीर आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन