Petrol diesel price hike by Rs 3 in Bihar Congress attacks PM Modi after milk oil disturb peoples budget बिहार में पेट्रोल-डीजल 3 रुपए से ज्यादा महंगा, दूध के बाद तेल बिगाड़ेगा जनता का बजट? कांग्रेस भड़की, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में पेट्रोल-डीजल 3 रुपए से ज्यादा महंगा, दूध के बाद तेल बिगाड़ेगा जनता का बजट? कांग्रेस भड़की

बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रति लीटर तीन रूपए से अधिक बढ़ा दी गई हैं। पटना में पेट्रोल में 3 रुपए 32 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है तो डीजल के दाम में 3 रुपए 13 पैसे की बढ़ोतरी हुई है।

Fri, 15 May 2026 10:57 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बिहार में पेट्रोल-डीजल 3 रुपए से ज्यादा महंगा, दूध के बाद तेल बिगाड़ेगा जनता का बजट? कांग्रेस भड़की

Petrol Diesel Price Hike in Bihar: पश्चिम एशिया के देशों में जारी भीषण युद्ध के मद्देनजर विश्वभर में पेट्रोलियम प्रॉडक्ट्स की कीमतें उछाल पर हैं। भारत में भी पेट्रोल, डीजल और सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। बिहार में पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रति लीटर तीन रूपए से अधिक बढ़ा दी गई हैं। पटना में पेट्रोल में 3 रुपए 32 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है तो डीजल के दाम में 3 रुपए 13 पैसे की बढ़ोतरी हुई है। दूध के बाद तेल की कीमतों में उछाल से बिहार का सियासी तापमान बढ़ सकता है। विपक्ष पीएम नरेंद्र मोदी की उस अपील से पहले से ही नाराज है जिसमें उन्होंने पेट्रोल, डीजल, गैस के उपयोग में पूरी सावधानी बरतने और खपत नियंत्रित रखने की अपील की थी। तेल की कीमतें बढ़ जाने से आम जनता को महंगाई की मार झेलना पड़ सकता है क्योंकि, अब सामान्य उपभोग की वस्तुएं और सेवाएं महंगी हो सकती हैं। इससे आम आदमी का बजट बिगड़ सकता है। कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार के इस कदम पर नाराजगी जाहिर करते हुए प्रधानमंत्री को महंगाई मैन करार दिया है।

राजधानी पटना में आज से एक लीटर पेट्रोल की कीमत 108 रुपए 67 पैसे तो एक लीटर डीजल की कीम 94 रुपए 65 पैसे हो गई है। पहले पेट्रोल के लिए 105 रुपए 35 पैसे खर्च करना पड़ते थे जबकि डीजल के 91 रुपए 52 पैसे। पेट्रोल के दाम में 3 रुपए 32 पैसे और डीजल के दाम में 3 रुपए 13 पैसे का इजाफा हुआ है। माना जा रहा है कि इस बढ़ोतरी के बाद गाड़ियों के किराए में बढोतरी कर दी जाएगी और इसका असर रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं के दाम पर पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सम्राट चौधरी घर से पैदल गए सचिवालय, PM मोदी की अपील पर बिहार CM नो व्हीकल डे पर

जानकारी के मुताबिक बिहार के गोपालगंज में पेट्रोल का रेट 106.1 रुपये से बढ़कर 109.1 रुपये प्रति लीटर हो गया है। जिले में डीजल का दाम 92.86 रुपये से बढ़कर 95 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। इस बढ़ोतरी से आम लोगों की जेब पर सीधा असर पड़ना तय माना जा रहा है।

पेट्रोल, डीजल की कीमतों में इजाफे पर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी की ट्वीट में कहा कि चुनाव खत्म होते ही सरकार ने वसूली शुरू कर दिया है। महंगाई मैन ने जनता पर हंटर चलाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम सम्राट के पिता शकुनी चौधरी बीमार, पटना IGIMS में भर्ती; निशांत ने जाना हाल

वेस्ट एशिया में बढ़ते तनाव और अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के कारण भारत में भी ईंधन महंगा हुआ है। इसका असर भारत में देखा जा रहा है। अन्य देशों में इंधन की कीमतें बढाई गई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:5 साल में 10 गुनी बढ़ेगी बिहार की एयर कनेक्टिविटी, सीएम सम्राट का ऐलान

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि यथा संभव गाड़ियों का इस्तेमाल कम करके इंधन की बचत करें। इसका असर भी दिखने लगा है। पीएम के साथ अन्य मंत्रियों के काफिले में गाड़ियों की संख्या में कटौती हो गई है। बिहार में सीएम सम्राट चौधरी शुक्रवार को पैदल चलकर सचिवालय पहुंचे। उन्होंने भी अपने साथ चलने वाली गाड़ियों की संख्या कम कर दी है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।