नीट पेपर लीक और पेट्रोल-डीजल कीमतों को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन
हरिद्वार, युवा कांग्रेस ने नीट पेपर लीक और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ देवपुरा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में नेताओं ने केंद्रीय मंत्री की बर्खास्तगी और छात्रों के भविष्य की रक्षा की मांग की। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की भी मांग की।

हरिद्वार, संवाददाता। युवा कांग्रेस ने नीट पेपर लीक प्रकरण और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर शुक्रवार को देवपुरा चौक पर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन की मांगें
महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी और जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण गौरव चौहान के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी की बर्खास्तगी की मांग उठाई। इस दौरान कांग्रेस प्रवक्ता आलोक शर्मा, ज्वालापुर विधायक रवि बहादुर और सोम त्यागी ने कहा कि नीट पेपर लीक से लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है।
शिक्षा माफिया पर आरोप
उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा माफिया, कोचिंग सेंटर और अधिकारियों की मिलीभगत से पेपर लीक जैसे मामले बढ़ रहे हैं। कांग्रेस के नेता मनोज सैनी, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष रवीश भटीजा और विकास चंद्रा ने मामले की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में कराने और जेपीसी गठन की मांग की। रानीपुर विधानसभा अध्यक्ष सौरव सैनी, सागर बेनीवाल और मनोज जाटव ने प्रभावित छात्रों को 10-10 हजार रुपये सहायता देने की मांग उठाई।
भाजपा सरकार पर आरोप
राजबीर चौहान, यशवंत सैनी, विमला पाण्डे, संजय सैनी और सार्थक ठाकुर ने भाजपा सरकार पर युवाओं और छात्रों की अनदेखी का आरोप लगाया। प्रदर्शन में समीर अंसारी, विशाल प्रधान, नितेश कुमार, दीपक कोरी, राजेंद्र श्रीवास्तव, सुषमा सहगल, अनंत पांडेय, अजय गुजर, राहुल चौहान, शिवम बाल्मीकि समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन