BJP Protests Against Opposition s Stance on Nari Shakti Vandan Act भारतीय जनता युवा मोर्चा ने फूंका विपक्ष का पुतला, Kashipur Hindi News - Hindustan
More

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने फूंका विपक्ष का पुतला

भाजपा ने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के खिलाफ विपक्ष के विरोध के बीच सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन किया। काशीपुर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने महिला मोर्चा के साथ मिलकर जोरदार प्रदर्शन किया और विपक्ष का पुतला फूंककर विरोध जताया। भाजपा के नेताओं ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ हैं।

Wed, 22 April 2026 06:08 PMNewswrap हिन्दुस्तान, काशीपुर
share
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने फूंका विपक्ष का पुतला

प्रदीप सिंह, काशीपुर। संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर विपक्ष के विरोध के बीच भाजपा ने अब सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराना शुरू कर दिया है। बुधवार को शहर के एमपी चौक के निकट भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भाजपा की महिला मोर्चा के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विपक्ष का पुतला फूंककर विरोध जताया। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रशांत पंडित ने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी महिलाओं के सशक्तिकरण के खिलाफ है। उन्होंने आरोप लगाया कि ये दल नहीं चाहते कि देश की महिलाएं आगे बढ़ें और नेतृत्व की भूमिका निभाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा समर्थित लोगों का विपक्षी दलों के खिलाफ प्रदर्शन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा ने विपक्षियों का फूंका पुतला, की नारेबाजी
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा ने कांग्रेस सपा का पुतला फूंका, कहा-महिला बिल नहीं पास होने दिया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।