भाजपा ने कांग्रेस सपा का पुतला फूंका, कहा-महिला बिल नहीं पास होने दिया
Moradabad News - महिला आरक्षण विधेयक के विरोध में भाजपा ने कांग्रेस और सपा का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि विपक्षी दलों का चेहरा बेनकाब हो गया है और महिलाओं में आक्रोश है। इस दौरान कई भाजपा नेता मौजूद रहे और नारेबाजी की।
महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन विधेयक अधिनियम लोकसभा में पारित ना होने के विरोध में बुधवार को भाजपा ने विपक्ष का पुतला फूंका। बुध बाजार के पास इंपीरियल तिराहे पर भाजपा ने कांग्रेस और सपा की भूमिका पर सवाल उठाए। इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा कि महिला विरोधी दलों का चेहरा बेनकाब हो गया है। इसके बाद सपा और कांग्रेस का पुतला फूंक कर भाजपा नेताओं ने नारे लगाए। भाजपा जिलाध्यक्ष आकाश पाल, महानगर के उपाध्यक्ष हेमराज सैनी, ने कहा कि विपक्ष की भूमिका से देशभर की महिलाओं के मन में कांग्रेस एवं विपक्षी पार्टियों के प्रति गहरा आक्रोश है।
इस दौरान अल्पना रितेश गुप्ता, महानगर महामंत्री विशाल त्यागी, शम्मी भटनागर, अमित शर्मा, निमित जायसवाल, अर्चित गुप्ता, सुरेंद्र विश्नोई, सुनीता शर्मा, वनिता मल्होत्रा, सिमरन कौर, नवदीप टंडन, कपिल देव, कुलदीप नारायण, अभिषेक राठौर, गेत्रपाल सिंह, अशोक सैनी, दीक्षांत चौधरी, अश्वनी शर्मा, दीपक चौधरी, मंडल अध्यक्ष विपिन प्रजापति, सोमपाल प्रजापति, मिथुन शर्मा, मंगलसेन राजपूत, नीरज कुमार, हरिओम आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन