Youth Wing of BJP Protests Against Opposition s Stance on Women s Reservation Bill भाजपा ने विपक्षियों का फूंका पुतला, की नारेबाजी, Sonbhadra Hindi News - Hindustan
More

भाजपा ने विपक्षियों का फूंका पुतला, की नारेबाजी

Sonbhadra News - सोनभद्र, संवाददाता। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने

Wed, 22 April 2026 03:16 PMNewswrap हिन्दुस्तान, सोनभद्र
share
भाजपा ने विपक्षियों का फूंका पुतला, की नारेबाजी

सोनभद्र, संवाददाता। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर बुधवार को राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर विपक्ष का पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेस व पूरे विपक्ष के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्लेकार्ड के माध्यम से प्रदर्शन किया।भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विशाल पाण्डेय ने कहा राजनीतिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए लोकसभा व विधानसभा में आरक्षण का प्रावधान करने वाला नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक कदम है। भाजपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कांग्रेस द्वारा इस बिल का विरोध करना यह दर्शाता है कि उनकी मानसिकता सदैव महिला विरोधी रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा का प्रदर्शन, विपक्षी दलों के नेताओं का फूंका पुतला

आजादी के कई दशकों बाद भी संसद और विधानसभाओं मे महिलाओं की हिस्सेदारी नाम मात्र रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस विसंगति को दूर कर महिलाओं को देश में विकास की मुख्यधारा में लाना चाहते है, लेकिन कांग्रेस की बाधा डालने वाली राजनीति संकीर्ण सोच का उजागर कर रही है। जिला महामंत्री युवा मोर्चा रजनीश रघुवंशी ने कहा कांग्रेस नही चाहती की देश की बेटियां महिलाएं आगे बढ़कर नेतृत्व करें। यह विरोध केवल एक बिल का नही बल्कि देश के आधी आबादी के हक का विरोध है। यदि कांग्रेस ने महिला सशक्तिकरण के राह में रोड़े अटकाना बंद नही किया तो यह आन्दोलन और उग्र होगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम बिल के विरोध करने वालों को देश की माताएं बहने देगी जवाब जो आगे आने वाले चुनाव में विपक्षियों को भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष पुष्पा सिंह, जिला महामंत्री संतोष शुक्ला, महेश्वर चन्द्रवंशी, बृजेश श्रीवास्तव, मनोज सोनकर, प्रसन्न पटेल, बलराम सोनी, विपिन तिवारी कुंवर चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा हिरेश द्विवेदी, संदीप सिंह, जिला मंत्री शिवम सिंह राजपूत, अतुल पाण्डेय, रोशन सिंह, गुडिया त्रिपाठी, प्रमिला जायसवाल, रुबी गुप्ता, रंजन पाण्डेय, आशा विश्वकर्मा, मीनू चौबे, अरविन्द सोनी, रीतु अग्रहरी आदि मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कांग्रेस पर महिलाओं के अपमान का आरोप, प्रदर्शन
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन बिल गिराने के विरोध में भाजपायुमो ने किया प्रदर्शन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।