भाजपा समर्थित लोगों का विपक्षी दलों के खिलाफ प्रदर्शन
बुधवार को भाजपा से जुड़े संगठनों ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' बिल को गिराए जाने पर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें नारी विरोधी बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष महिलाओं के हितों के खिलाफ राजनीति कर रहा है।

संसद में “नारी शक्ति वंदन अधिनियम” बिल को गिराए जाने पर बुधवार को भाजपा से जुड़े संगठनों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की और विपक्षी दलों को नारी विरोधी बताया। बुधवार को कोयल घाटी पर भाजयुमो, वंदे मातरम ग्रुप और हिन्दू रक्षा मंच सहित अन्य भाजपा समर्थित संगठनों के सदस्य एकत्रित हुए। उन्होंने कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों का पुतला दहन किया। विधायक प्रेम चंद अग्रवाल ने कहा कि जब-जब महिलाओं के हितों से जुड़े बड़े निर्णय लेने का समय आता है, तब-तब विपक्ष राजनीति से प्रेरित होकर बाधा उत्पन्न करता है।
प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा कविता शाह ने कहा कि देश की महिलाएं अब जागरूक हो चुकी हैं और वे ऐसे महिला विरोधी रुख का जवाब आने वाले समय में अवश्य देंगी। भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री कौशल बिजलवान ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है, जिसे विपक्ष द्वारा बाधित करना उनकी महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को समान अधिकार एवं अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है, लेकिन विपक्षी दल इस प्रकार के महत्वपूर्ण विधेयकों को रोककर देश की आधी आबादी के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इस दौरान “नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान” जैसे नारे लगाए गए।मौके पर वंदे मातरम ग्रुप से छात्र संघ सहसचिव तानिया पाल, पार्षद मुस्कान चौधरी, पार्षद तनु तेवतिया, पार्षद रीना शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता महिला मोर्चा ममता रतूड़ी, नगर छात्रा प्रमुख वृंदा कौशल, सुहानी सेमवाल, पिंकी धस्माना, सीमा पयाल, वंशिका शर्मा, शिवानी मिश्रा, प्रियंका कुमारी, दुर्गा जिंदल, गुड्डी कलुडा, सुजीत यादव, अनिरुद्ध शर्मा, रणजीत धामी, अमनदीप नेगी, अभिषेक रावत, पंकज थपलियाल, मयंक भट्ट आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन