Uttarakhand Weather IMD Heavy rain Hailstorm Alert Trekking Halted for Two Days IMD की दो दिन डराने वाली चेतावनी, मौसम बिगड़ने की आशंका से उत्तराखंड में ट्रेकिंग पर रोक; हाई अलर्ट, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

IMD की दो दिन डराने वाली चेतावनी, मौसम बिगड़ने की आशंका से उत्तराखंड में ट्रेकिंग पर रोक; हाई अलर्ट

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज और कल मौसम विभाग ने भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। मौसम बिगड़ने की आशंका से ट्रेकिंग पर रोक लगा दी गई है। साथ ही रेस्क्यू टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।

Tue, 28 April 2026 08:28 AMGaurav Kala देहरादून
share
IMD की दो दिन डराने वाली चेतावनी, मौसम बिगड़ने की आशंका से उत्तराखंड में ट्रेकिंग पर रोक; हाई अलर्ट

Uttarakhand IMD Alert: उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और लू जैसे हालात से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने मंगलवार से प्रदेशभर के मौसम में बड़े बदलाव का पूर्वानुमान जारी किया है। प्रदेश में 28-29 अप्रैल को मौसम खराब रहने की संभावना है। इसे देखते हुए राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने ट्रेकिंग गतिविधियों पर रोक लगा दी है। साथ ही विभागीय अफसरों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और 4400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। विभाग ने इसके लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। नैनीताल, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज बारिश का दौर चल सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:IMD की चेतावनी: उत्तराखंड में इन 5 जिलों में बारिश की संभावना, येलो-ऑरेंज अलर्ट

मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी

पहाड़ों के साथ-साथ मैदानी इलाकों में भी मौसम का मिजाज बदलेगा। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं, राज्य के अन्य हिस्सों में भी हल्की वर्षा के आसार हैं, जिससे झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलेगी।

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट

दून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तराखंड के आठ जिलों में मंगलवार तथा बुधवार को बारिश-ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, टिहरी,चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली कड़कने, ओलावृष्टि और 40-50 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। साथ ही बारिश के तीव्र से अति तीव्र दौर देखने को मिल सकते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड के मंत्री बोले, स्वास्थ्य और शिक्षा पहाड़ से पलायन की सबसे बड़ी वजह, डॉक्टरों से बोले, कफन में जेब नहीं

हिमालयी इलाकों में सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए आपदा प्रबंधन से जुड़े समस्त अधिकारियों को अपने मोबाइल फोन चालू रखने और किसी मार्ग के बाधित होने पर उसे तत्काल खुलवाना सुनिश्चित करने को कहा गया है। पर्यटकों को भी उच्च हिमालयी क्षेत्रों में सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में 30 अप्रैल तक बिजली कटौती, UPCL बोला- ईरान-अमेरिका युद्ध का असर

राजधानी में पारा चढ़ा, पानी का संकट और बढ़ा

राजधानी देहरादून और पर्यटन नगरी मसूरी में सोमवार को भी सूरज के तीखे तेवर बरकरार रहे। तेज धूप की वजह से दून में तापमान सामान्य से 3.4 डिग्री ज्यादा 37.9 डिग्री रहा। वहीं, मसूरी में तापमान सामान्य से छह डिग्री अधिक 28.6 डिग्री रहा।दून में दोपहर के समय में बाजारों एवं सड़कों पर सन्नाटा रहा। रविवार को दून का पारा 39.2 डिग्री पहुंच गया था, जो सोमवार को 37.9 डिग्री रहा। फिर भी, यह सामान्य से 3.4 डिग्री अधिक है। वहीं दून में स्रोत पर पानी घटने से पेयजल सप्लाई पर असर पड़ रहा है, साथ ही सड़कों की मरम्मत के दौरान पेयजल लाइन टूटने से पानी का संकट और गहरा गया है। इससे लोगों की परेशानियां और बढ़ गई हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।