Rally in Haridwar Demands Cow to be Declared National Mother Calls for Strict Cow Protection Laws गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर निकाली रैली, सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा, Haridwar Hindi News - Hindustan
More

गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर निकाली रैली, सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा

हरिद्वार में गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर रैली निकाली गई। रैली में गो सेवकों ने गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और कड़ा कानून बनाने की मांग की। 5400 तहसीलों में ज्ञापन दिए गए और हरिद्वार में 15,963 लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में समर्थन दिया।

Mon, 27 April 2026 07:07 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share
गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर निकाली रैली, सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा

गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत हरिद्वार में गो माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने की मांग को लेकर भगत सिंह चौक से सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय तक रैली निकाली गई। इसके बाद राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उत्तराखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन प्रेषित किया गया। रैली में शामिल गो सेवकों ने गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, कड़ा कानून बनाने और गो संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। एडवोकेट मनोज कुमार ने बताया कि यह अभियान देशभर में चलाया गया, जिसके तहत 5400 तहसीलों में ज्ञापन दिए गए। हरिद्वार तहसील क्षेत्र में भी हस्ताक्षर अभियान चलाया गया, जिसमें 15,963 लोगों ने समर्थन दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गौवंश को राष्ट्रीय सम्मान देने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण और संवर्धन के लिए देश में अलग से गो मंत्रालय का गठन किया जाना चाहिए। तीर्थ पुरोहित उज्जवल पंडित ने कहा कि सनातन धर्म में गो माता का विशेष महत्व है और उनके संरक्षण के लिए सख्त कदम उठाने जरूरी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कानून होने के बावजूद गोवंश की तस्करी और हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिन्हें रोकना आवश्यक है। कार्यक्रम में करण पंडित, मनोज कुमार कश्यप, राजकुमार कश्यप, संदीप शर्मा, पवन भगवा, अनिकेत गिरी, सत्यनारायण, अरुण कश्यप समेत कई गौ भक्त मौजूद रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गो माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने को संतों ने निकाली रैली
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:चंदौसी में युवाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।