गो माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने को संतों ने निकाली रैली
बागेश्वर में रविवार को गो सम्मान अभियान के अंतर्गत संत समाज और गो सेवकों ने गो माता को 'राष्ट्र माता' का दर्जा देने की मांग की। रैली एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर सम्पन्न हुई। प्रदर्शनकारियों ने गो संरक्षण और सम्मान की आवश्यकता पर जोर दिया।
बागेश्वर। जिले में रविवार को गो सम्मान अभियान के तहत संत समाज और गो सेवकों ने गो माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की मांग को लेकर रैली निकालकर प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। नुमाईशखेत से शुरू हुई रैली शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए तहसील परिसर पहुंची। रैली में शामिल लोगों ने गो संरक्षण और सम्मान को लेकर नारेबाजी की। बाद में प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर मांगों से अवगत कराया। संत समाज और गो सेवकों का कहना था कि भारतीय संस्कृति में गो माता का विशेष महत्व है, ऐसे में उन्हें ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा दिया जाना चाहिए।
उन्होंने सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की। इस दौरान जिला अध्यक्ष सुंदर बरोलिया, रवि रस्तोगी, पारस वर्मा, पुरन रावल, विजय परीहार, ललित मोहन तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन