चंदौसी में युवाओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
Sambhal News - चंदौसी के युवाओं ने गो-रक्षा मुद्दों पर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने गो-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गो-माता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा देने की मांग की। 2246 हस्ताक्षर जुटाकर एक ज्ञापन तैयार किया गया, जिसे एसडीएम को सौंपा गया। केंद्र सरकार से गो-सेवा के लिए सख्त कानून बनाने की मांग की गई।

चंदौसी में युवाओं ने गो-रक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। मुख्य उद्देश्य गो-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और गो-माता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा दिलाने की मांग को सरकार तक पहुंचाना है। चंदौसी के युवाओं ने व्यापक स्तर पर हस्ताक्षर अभियान चलाकर 2246 लोगों का समर्थन जुटाया। इन हस्ताक्षरों को 44 पेज की पेपर डायरी में संकलित कर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन के रूप में तैयार किया गया, जिसे तहसील पहुंचकर एसडीएम को सौंपा गया। केंद्र सरकार से गो-सेवा के लिए सख्त कानून बनाने और केंद्रीय गो-सेवा मंत्रालय के गठन की मांग की जा रही है।
प्रखर काका, विजय अरोरा, वंश वार्ष्णेय, अंश वार्ष्णेय, अभिनव वार्ष्णेय, मुदित शर्मा, शगुन ठाकुर, अनुज वार्ष्णेय, निखिल शर्मा, शुभम अग्रवाल, रजत यादव अन्य युवा मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन