Petrol and Diesel Price Hike Sparks Outrage Amid Rising Inflation in Haridwar पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने पर लोगों में रोष, Haridwar Hindi News - Hindustan
More

पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने पर लोगों में रोष

हरिद्वार में अचानक पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी से लोग नाराज हैं। महंगाई के बीच ईंधन की कीमतों में वृद्धि ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। व्यापारी और किसान दोनों ने सरकार से राहत की मांग की है, क्योंकि बढ़ते दामों का असर रोजमर्रा की वस्तुओं और खेती पर पड़ रहा है।

Fri, 15 May 2026 05:33 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share
पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने पर लोगों में रोष

हरिद्वार, संवाददाता। अचानक पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी से लोगों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। शुक्रवार सुबह लोगों को ईंधन कीमतों में वृद्धि की जानकारी मिली। बढ़ती महंगाई के बीच पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से लोगों की चिंता और बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि यदि हालात बिगड़ने की आशंका पहले से थी तो सरकार और संबंधित एजेंसियों को समय रहते आवश्यक इंतजाम करने चाहिए थे। व्यापारियों का कहना है कि परिवहन खर्च बढ़ने का असर सीधे रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ता है। लोगों ने सरकार से पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों पर पुनर्विचार कर राहत देने की मांग की है।सरकार

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हरिद्वार पर पेट्रोल-डीजल महंगा होने से रोज 24 लाख का अतिरिक्त बोझ

बिना सोचे समझे पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा देती है। अब खेती करनी भी मुश्किल होती जा रही है। पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने का असर किसानों पर भी पड़ता है। पहले ही यूरिया, खाद, बीज, बिजली महंगी थी और अब पेट्रोल डीजल का रेट भी बढ़ा दिया। खेती के लिए ट्रैक्टर, पानी के लिए ट्यूबवेल आदि में डीजल की आवश्यकता पड़ती है। दाम बढ़ने से हर वस्तु के दाम बढ़ेंगे। किसानों की आय तो बढ़ नहीं रही उल्टा खर्चे बढ़ते जा रहे हैं।सूबा सिंह ढिल्लोंकिसान

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेट्रोल और डीजल के बाद CNG के दाम इजाफा, जानें कितना बढ़ा दाम? यहां करें चेक
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डीजल-पेट्रोल के बाद खाद्य पदार्थ महंगे होने की चिंता

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।