after petrol diesel price CNG rate jumps by 2 rupee check latest price here पेट्रोल और डीजल के बाद CNG के दाम में इजाफा, जानें कितना बढ़ा रेट? यहां करें चेक, Business Hindi News - Hindustan
More

पेट्रोल और डीजल के बाद CNG के दाम में इजाफा, जानें कितना बढ़ा रेट? यहां करें चेक

CNG Price hike news: सीएनजी की कीमतों में आज इजाफा किया गया है। दिल्ली में सीएनजी का रेट 2 रुपये बढ़ गया है। बता दें, पेट्रोल और डीजल की कीमतों 3-3 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 

Fri, 15 May 2026 08:12 AMTarun Pratap Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
पेट्रोल और डीजल के बाद CNG के दाम में इजाफा, जानें कितना बढ़ा रेट? यहां करें चेक

CNG Price hike news: पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफे बाद अब सीएनजी का भी झटका लगा है। आज शुक्रवार को सीएनजी की कीमतों में भी बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में सीएनजी का रेट 2 रुपये बढ़ दगया है। बता दें, आज रात में सरकार ने पेट्रोल और डीजल के रेट में क्रमशः 3.14 रुपये और 3.11 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऊंट के मुंह में जीरा! पेट्रोल-डीजल का रेट 3-3 रुपये से बढ़ने से टल गया बड़ा संकट

आज सीएनजी का क्या है रेट

दिल्ली में सीएनजी का रेट 2 रुपये प्रति किलोग्राम 77.09 रुपये से बढ़कर 79.09 रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। इससे पहले महानगर गैस लिमिटेड ने सीएनजी की कीमतों में इजाफा किया था। महानगर गैस ने भी कीमतों में 2 रुपये की बढ़ोतरी गुरुवार को की थी। जिसके बाद मुंबई में सीएनजी का रेट 84 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की वजह से खड़ा हुआ संकट

ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से स्ट्रेट ऑफ होर्मुज लगभग बंद है। जिसकी वजह से कच्चे तेल का रेट बढ़ रहा है। यही वजह है पेट्रोल, डीजल से लेकर सीएनजी और एलपीजी तक की कीमतों में सरकार को इजाफा कर पड़ रहा है। भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा आयात करता है। इसमें से भी खाड़ी के देशों से भारी मात्रा में कच्चा तेल आयात किया जाता है। ऐसे में आपूर्ति प्रभावित होने की वजह से कच्चे तेल का रेट इंटरनेशनल मार्केट में 100 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया है। जिसकी वजह से भारत जैसे तेल आयात करने वाले देशों के लिए नई मुश्किलें खड़ी हो गई हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Q4 रिजल्ट के बाद 7% तक टूट गया यह LIC का स्टॉक, ₹10 का डिविडेंड दे रही कंपनी

तेल कंपनियों को हो रहा है भारी नुकसान

कच्चे तेल का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है। एक अनुमान के मुताबिक देश की तेल कंपनियों को आज की कीमतों में इजाफा से पहले हर दिन 1000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। यानी हर महीने 30,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बोझ के नीचे यह कंपनियां दबी हुई थी। जिसकी वजह से सरकार पर कीमतों में बढ़ोतरी करने का भारी दबाव था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:PSU डिफेंस कंपनी को हुआ ₹4184 करोड़ का नेट प्रॉफिट, 35 रुपये डिविडेंड का ऐलान

आने वाले दिनों में और बढ़ सकते हैं रेट?

अगर कच्चे तेल का रेट आने वाले दिनों में कम नहीं हुआ तब की स्थिति में पेट्रोल, डीजल, सीएनजी आदि की कीमतों में इजाफा फिर से हो सकता है।

सरकार आयात करने वाले चीजों के लेकर काफी सतर्क है। बीते दिनों भारत सरकार ने सोने और चांदी के इंपोर्ट पर टैक्स को 6 प्रतिशत से बढ़ाकर 15 प्रतिशत कर दिया था। पीएम नरेंद्र मोदी ने लोगों से सोना, पेट्रोल और डीजल की बहुत आवश्यकता होने पर ही खरीदने की सलाह दी है।

जानें Hindi News, Business News, Budget 2026, बजट 2026 Live, Income Tax Live Updates की लेटेस्ट खबरें, शेयर बाजार का लेखा-जोखा, Share Market के लेटेस्ट अपडेट्स Investment Tips के बारे में सबकुछ।,