Rising Diesel and Petrol Prices Raise Concerns Over Inflation and Daily Expenses डीजल-पेट्रोल के बाद खाद्य पदार्थ महंगे होने की चिंता , Rishikesh Hindi News - Hindustan
More

डीजल-पेट्रोल के बाद खाद्य पदार्थ महंगे होने की चिंता

डीजल और पेट्रोल की कीमतों में तीन-तीन रुपये का इजाफा होने से स्थानीय लोगों में महंगाई का डर बढ़ गया है। फल-सब्जियों और अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ने की आशंका है, जिससे गृहिणियों को घर के बजट को लेकर चिंता है। हालांकि, युद्ध के बाद स्थितियों में सुधार की उम्मीद भी जताई जा रही है।

Fri, 15 May 2026 04:55 PMNewswrap हिन्दुस्तान, रिषिकेष
share
डीजल-पेट्रोल के बाद खाद्य पदार्थ महंगे होने की चिंता

डीजल-पेट्रोल के दाम में तीन-तीन रुपये का इजाफा होते ही स्थानीय लोगों को एक बार फिर महंगाई बढ़ने का डर सता रहा है। पहले ही हाथों से बाहर जा चुकी फल-सब्जी और अन्य खाद्य पदार्थ खरीदना उन्हें मुश्किल लग रहा है। सवारी वाहनों के किराये में भी बढ़ोतरी की आशंका के बीच रोजाना सफर करने वाले नौकरी-पेशा लोगों के चेहरों पर भी सिकन नजर आ रही है। स्थानीय लोगों की मानें तो डीजल-पेट्रोल की दर बढ़ने का सीधा असर खाद्य पदार्थों पर होता है। मालवाहक वाहनों की ढुलाई महंगी होने से फल-सब्जी आदि खाद्य पदार्थों के दाम में भी अक्सर उछाल आया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खाद्य पदार्थों पर महंगाई की मार, पेट्रोल-डीजल ने बढ़ाई परेशानी

खासक गृहिणी महिलाएं ज्यादा परेशान हैं। उन्हें घर की रसोई का बजट भी बिगड़ने की आशंका सता रही है। हालांकि, खाड़ी देशों युद्ध के बाद उपजे इन हालातों में सुधार की उम्मीद भी स्थानीय लोगों को है। महिलाओं का कहना है कि युद्ध जैसे हालात शांत होने के साथ ही डीजल-पेट्रोल आयात के रास्ते पूरी तरह से खुलने पर सरकार डीजल-पेट्रोल के दामों में रियायत भी दे सकती है, लेकिन फिलहाल एकाएक बढ़े डीजल-पेट्रोल के दरों ने मुश्किलों को जरूर बढ़ा दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में पेट्रोल-डीजल 3 रुपए से ज्यादा महंगा, दूध के बाद तेल बिगाड़ेगा जनता का बजट? कांग्रेस भड़की
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पूर्णिया: अब पेट्रोल 110 रुपये प्रति लीटर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।