टनकपुर में लोक कल्याण मेला शुरू हुआ
टनकपुर में दो दिनी लोक कल्याण मेले का उद्घाटन पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा ने किया। मेले में पीएम स्व निधि योजना सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की गई। व्यवसायियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए संयुक्त बैठक भी आयोजित की गई।

सतीश जोशी, टनकपुर। टनकपुर में दो दिनी लोक कल्याण मेले का शुभारंभ हुआ। पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा ने उद्घाटन किया। मेले में फेरी व्यवसायियों और पीएम स्व निधि योजना के लाभार्थियों को जानकारी दी गई। टनकपुर में मंगलवार को लोक कल्याण मेला लगाया। मेले में विभागीय अधिकारियों ने जननी सुरक्षा, मातृत्व वंदन, वन नेशन वन कार्ड, श्रमिक पंजीकरण, श्रम योगी मानधन, सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा और पीएम जन-धन योजना के बारे में जानकारी दी। साथ ही लाभार्थियों को इन योजना से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की। इस दौरान बैंकों, विभागों और फेरी व्यवसायियों के बीच संयुक्त बैठक भी हुई। व्यवसायियों की समस्याओं का समाधान किया गया।
मेले में सभासद दिनेश कुमार, दिलदार अली, शैलेंद्र सिंह, चर्चित शर्मा, विनोद बिष्ट, हेमंत टंडन, सिटी मिशन मैनेजर महेश चौहान, सुमित आर्य, ललित मोहन, कंचन बोहरा, कोमल आदि ने सहयोग दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन