Empowerment of Women Nari Shakti Vandan Bill Receives Strong Support प्रधानमंत्री द्वारा संसद में लाया गया बिल महिलाओं को शक्ति देगा: मीरा, Haridwar Hindi News - Hindustan
More

प्रधानमंत्री द्वारा संसद में लाया गया बिल महिलाओं को शक्ति देगा: मीरा

बहादराबाद, संवाददाता। बहादराबाद ब्लॉक परिसर में नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में गुरुवार को आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने इसे महिलाओं के सशक्तिक

Thu, 16 April 2026 04:50 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हरिद्वार
share
प्रधानमंत्री द्वारा संसद में लाया गया बिल महिलाओं को शक्ति देगा: मीरा

बहादराबाद ब्लॉक परिसर में नारी शक्ति वंदन बिल के समर्थन में गुरुवार को आयोजित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने इसे महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा की पूर्व प्रदेश मंत्री मीरा रतूड़ी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद में लाया गया यह बिल महिलाओं को नई शक्ति और पहचान देगा। उन्होंने कहा कि यह विधेयक केवल राजनीतिक भागीदारी तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे सामाजिक क्षेत्र में भी महिलाओं को आगे बढ़कर कार्य करने के अधिक अवसर मिलेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री के विजन का उल्लेख करते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण उनकी प्राथमिकता में हमेशा शामिल रहा है और यह बिल उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।हरिद्वार

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति को संवैधानिक सम्मान: दशकों की प्रतीक्षा के बाद ‘नारी वंदन अधिनियम’ से खुला सशक्तिकरण का नया अध्याय

मेयर किरण जैसल ने कहा कि महिलाओं को राजनीतिक आरक्षण देने का विषय पिछले चार दशकों से चर्चा में रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 16 से 18 अप्रैल तक आयोजित विशेष संसद सत्र इस संदर्भ में ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण है। महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता चमोली ने कहा कि यह विधेयक महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक नए अध्याय का प्रतीक बनेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लखनऊ से महिला आरक्षण बिल पर वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पर कसा तंज
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकली स्कूटी रैली

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।