A scooty rally was organized under the Nari Shakti Vandan Act नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकली स्कूटी रैली, Hardoi Hindi News - Hindustan
More

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकली स्कूटी रैली

Hardoi News - हरदोई। भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार आगामी 16 से 18 अप्रैल 2026 तक संसद के विशेष सत्र में 'नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम'

Thu, 16 April 2026 12:08 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हरदोई
share
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकली स्कूटी रैली

हरदोई। भारतीय जनता पार्टी की मोदी सरकार आगामी 16 से 18 अप्रैल 2026 तक संसद के विशेष सत्र में 'नारी शक्ति वंदन संशोधन अधिनियम' पारित कराने जा रही है। इस अधिनियम के तहत महिलाओं को राजनीति में 33 प्रतिशत आरक्षण कानूनी रूप से अधिकारपूर्वक देने का प्रावधान है। सरकार के इस निर्णय का व्यापक स्तर पर स्वागत किया जा रहा है। इसी कड़ी में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन की उपस्थिति में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के स्वागत में समाज की महिलाओं ने बाल विद्या भवन में एकजुट होकर पद यात्रा निकाली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में निकाली बाइक रैली

अधिनियम के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपने हस्ताक्षर कर इस ऐतिहासिक पहल के प्रति समर्थन जताया। महिलाओं ने उम्मीद जताई कि यह बिल महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण जनभावना का प्रतीक बनकर उभरेगा। कार्यक्रम का संयोजन पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह एवं अभय दीक्षित ने किया एवं अभियान जिला संयोजक सौरभ सिंह गौर मौजूद रहे। वहीं, नगर के बाल विद्या भवन स्कूल से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में स्कूटी और बाइक रैली का आयोजन हुआ। स्कूटी रैली में महिलाओं ने नगर के मुख्य मार्गों का भ्रमण किया। वही जनपद की सातों नगरपालिका स्तर पर बाईक रैली का आयोजन किया गया। शाहाबाद मे मुख्य अतिथि के रूप मे उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, संडीला मे विधायक अलका अर्कवंशी, पिहानी मे विधायक श्याम प्रकाश ने रैली को झंडा दिखाकर रवाना किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत स्कूटी-बाइक रैली निकाली
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति के लिए केन्द्र सरकार ने शुरू किया नया युग-दद्दन मिश्रा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।