हरिद्वार के इब्राहिमपुर में हिंसक झड़प, चले ईंट-पत्थर और लाठियां; खूनी संघर्ष का वीडियो वायरल
हरिद्वार के इब्राहिमपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि वे एक -दूसरे पर ईंट-पत्थर, लाठियां और पेड़ की टहनियां तक लेकर टूट पड़े। 15 मिनट तक झड़प जारी रही। इस दौरान आस-पास के लोग दहशत में आ गए।

हरिद्वार के पथरी थाना इलाके के इब्राहिमपुर गांव में पारिवारिक विवाद ने इतना हिंसक रूप ले लिया कि दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले, जिसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। खूनी संघर्ष का वीडियो भी वायरल हो रहा है। जिसके हाथ जो लगा... वो उसे उठाकर एक-दूसरे पर टूट पड़ा। इतना ही नहीं वीडियो में पेड़ की टहनियां तोड़कर एक-दूसरे पर टूटते हुए देखा जा सकता है। इस घटना से गांव में आस-पास के लोगों में दहशत फैल गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार रियासत पुत्र लियाकत और शौकित पुत्र खां मोहम्मद के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई, फिर मामला मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि शौकित ने गांव के ही रूस्तम और फिरोज को बुलाकर रियासत और उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया।
देखते ही देखते दोनों पक्षों के अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए और जमकर लाठी-डंडे चलने लगे। इसके बाद पत्थरबाजी भी शुरू हो गई, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इस संघर्ष में दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने ही इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। थाना प्रभारी रवद्रिं ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मकान की छत से वीडियो बनाते रहे लोग
इब्राहिमपुर में 15 मिनट तक दोनों पक्षों में जमकर मारपीट, लाठी-डंडे व पत्थरबाजी होती रही। इस दौरान गांव का कोई भी व्यक्ति बीच बचाव के लिए नहीं आया। मारपीट के दौरान लोग मकान की छतों से वीडियो बनाते रहे। जब दो तीन व्यक्ति घायल होकर जमीन पर गिरे तब जाकर मामला शांत हुआ। इस प्रकार की हिंसक घटना से आसपास के लोग सहमे हुए हैं।
बंटवारे को लेकर चल रहा विवाद
दोनों पक्षों का जमीन के बंटवारे को लेकर पिछले कई महीनो से विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष आपस में रश्तिेदार है और काफी दिनों से उनके बीच पुरानी रंजिश चल रही है लेकिन उसके बावजूद पुलिस ने 107-16 की कार्रवाई नहीं की थी। इस खूनी संघर्ष का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में काफी चर्चाएं हैं।
भूमि विवाद में मारपीट चार पर मुकदमा दर्ज
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में जमीन विवाद में महिला और उसके परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। महिला ने जेठ, देवर समेत चार पर केस दर्ज कराया है। टिबड़ी कॉलोनी निवासी सीमा देवी पत्नी सेवा राम ने तहरीर दी है। आरोप है कि पांच अप्रैल को जेठ मानसिंह, देवर हरपाल सिंह, नेपाल सिंह और प्रकाश निवासी टिबड़ी कॉलोनी थाना रानीपुर ने शराब के नशे में मारपीट की। इंस्पेक्टर मनोहर भंडारी ने बताया, चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस आरोपियों की कर रही तलाश
मारपीट के बाद दोनों पक्ष पुलिस की भनक लगते ही गांव से फरार हो गए। पुलिस दोनों पक्षों की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देने में लगी है। सूत्रों की मानें तो दो लोग जनपद से बाहर हैं जिनकी लोकेशन पुलिस ने ट्रेस की है हालांकि शाम को दोनों के फोन नंबर बंद हो गए थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन