uttarakhand weather heavy snowfall rainfall alert in many areas अप्रैल में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, उत्तराखंड में भारी बर्फबारी से तेजी से गिरा तापमान; IMD अलर्ट, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

अप्रैल में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, उत्तराखंड में भारी बर्फबारी से तेजी से गिरा तापमान; IMD अलर्ट

उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में तेज बारिश और पवर्तीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने से हाड़ कंपाने वाली ठंड शुरू हो गई है। राज्य सभी 13 जिलों के अनेक स्थानों में मंगलवार शाम से तेज हवा के साथ बारिश और पर्वतीय इलाकों में बुधवार को हिमपात जारी रही।

Wed, 8 April 2026 03:05 PMMohammad Azam लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
अप्रैल में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, उत्तराखंड में भारी बर्फबारी से तेजी से गिरा तापमान; IMD अलर्ट

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में तेज बारिश और पवर्तीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने से हाड़ कंपाने वाली ठंड शुरू हो गई है। राज्य सभी 13 जिलों के अनेक स्थानों में मंगलवार शाम से तेज हवा के साथ बारिश और पर्वतीय इलाकों में बुधवार को हिमपात जारी रही। मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल रही है। तेज हवाओं और ऊंचाई वाले स्थानों पर रूक रूक कर हो रही बर्फबारी ने अप्रैल में दिसंबर, जनवरी जैसी हाड़ कंपाने वाली ठंड का अहसास कराया और लोगों को गर्म कपड़े पहनने या फिर घर में बन्द होने के लिए मजबूर कर दिया है।

तापमान में तेजी से गिरावट

पिछले 24 घंटों से बदले मौसम के कारण राज्य के सभी जिलों में तापमान में गिरावट आयी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है। जबकि अगले तीन से चार दिनों में अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में उत्तरोत्तर पांच से सात डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। रुद्रप्रयाग जिले के हेमकुंड साहब, केदारनाथ, चमोली जिले में बदरीनाथ, पिथौरागढ़, अल्मोडा जिलों के 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज भी बर्फबारी हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाजार में उत्तराखंड सरकार की किताबें 80 फीसदी तक महंगी, हूबहू छाप कमा रहे मुनाफा

गुरुवार को कैसा रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान विभाग देहरादून से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को राज्य के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जिलों के कुछ स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश और 3000 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने का अनुमान जताया है। राज्य के शेष पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से मध्यम और गरज के साथ बारिश हो सकती है। जबकि राज्य के मैदानी जिलों में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। इसी तरह शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की या फिर गरज के साथ बारिश और 3700 मीटर एवं उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात हो सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड के हर ब्लॉक में आयुष क्लीनिक, आयुर्वेद-होम्योपैथी के साथ पंचकर्म भी
ये भी पढ़ें:बदरी-केदारनाथ से देहरादून तक बारिश और बर्फबारी; उत्तराखंड में आज दिनभर अलर्ट

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।