UP Roadway Buses fare Price Increased on Dehradun haridwar Anand Vihar routes after Toll tax hike सफर हुआ महंगा! टोल टैक्स बढ़ने से बसों का किराया बढ़ा, देहरादून-हरिद्वार समेत इन रूटों के टिकट महंगे, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सफर हुआ महंगा! टोल टैक्स बढ़ने से बसों का किराया बढ़ा, देहरादून-हरिद्वार समेत इन रूटों के टिकट महंगे

आज से नया किराया यात्रियों से लिया जाएगा। आरएम के नेतृत्व में एआरएम एवं फाइनेंस अधिकारियों ने मुख्यालय के निर्देश पर किराया बढ़ाने का फैसला लिया है। परिवहन निगम अधिकारियों का कहना है, एक अप्रैल से टोल कंपनियों ने किराया बढ़ा दिया है।

Wed, 8 April 2026 09:25 AMSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, बरेली
share
सफर हुआ महंगा! टोल टैक्स बढ़ने से बसों का किराया बढ़ा, देहरादून-हरिद्वार समेत इन रूटों के टिकट महंगे

टोल दरें बढ़ने के बाद परिवहन निगम ने रोडवेज बसों का किराया बढ़ा दिया है। नये किराये में एक से तीन रुपये तक वृद्धि की गई है। मंगलवार रात एक बजे से नया किराया यात्रियों से लिया जाएगा। आरएम के नेतृत्व में एआरएम एवं फाइनेंस अधिकारियों ने मुख्यालय के निर्देश पर किराया बढ़ाने का फैसला लिया है। परिवहन निगम अधिकारियों का कहना है, एक अप्रैल से टोल कंपनियों ने किराया बढ़ा दिया है। इसलिए परिवहन निगम ने बसों का किराया बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

एक से तीन रुपये तक टिकट पर किराया बढ़ाया गया है। मंगलवार को अधिकारियों ने बसों के रूट के अनुसार नये किराये की सूची जारी करा दी। जिसे रात 12 बजे से मान्य कर दिया गया। बरेली से दिल्ली को जो किराया 436 रुपये था। अब 439 रुपये का टिकट मिलेगा। लखनऊ के किराये में दो रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। 385 की जगह अब 387 रुपये लिया जाएगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मकान तोड़ने पहुंचे प्रशासन के सामने बाप-बेटे समेत तीन ने लगाई फांसी, मचा हड़कंप

रूट- पुराना और नया किराया

हल्द्वानी- 168, 169

बहेड़ी- 85, 86

देहरादून- 514, 515

हरिद्वार- 396, 397

मुरादाबाद- 154, 155

आनंद बिहार- 436, 439

लखनऊ- 385, 387

परिवहन निगम बरेली के क्षेत्रीय प्रबंधक, दीपक चौधरी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि टोल एजेंसियों ने एक अप्रैल से किराये में वृद्धि कर दी है, जिसके चलते मुख्यालय के निर्देश पर रोडवेज बसों में भी किराया बढ़ाया गया है। एक रुपये से लेकर तीन रुपये तक की बढ़ोत्तरी की गई है। जो रात 12 बजे से लागू किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जंग के बीच साइबर अटैक डेढ़ गुना बढ़े, चीन-रूस से सबसे ज्यादा हमले

परिवहन निगम के बेड़े में जुड़ेंगी 70 नई छोटी बसें

परिवहन निगम लोकल मार्गों पर छोटी बसों की सेवाएं अधिक बढ़ा रहा है। बरेली रीजन को 70 नई बसों की मंजूरी मिल गई है। करीब 57 छोटी बसें दो चरणों में पहले ही आ चुकी हैं, उनको कई रूटों पर चलाया जा रहा है। यह बसें 28 सीटर हैं। मई-जून तक 70 बसें और बरेली को मिल जाएंगी। परिवहन निगम अधिकारियों का कहना है, 15 साल से अधिक पुरानी कई बसे हैं, जिनको बेड़े से बाहर किया जाएगा। उनके स्थान पर छोटी बसें चलाई जाएंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:खाड़ी देशों में युद्ध से घट गई हज पर जाने वालों की संख्या, 22 अप्रैल से शुरू

दो महीने पहले क्षेत्रीय प्रबंधक के नेतृत्व में बरेली, रुहेलखंड, बदायूं और पीलीभीत डिपो के एआरएम ने नई . बसों के संबंध में प्रस्ताव भेजे थे। उन प्रस्ताव पर मुख्यालय से स्वीकृत मिल गई। मई-जून तक 70 छोटी बसें और मिल जाएंगी। जो नई बसें आएंगी, उनको बरेली से मुरादाबाद, रामपुर, शाहजहांपुर, पीलीभीत, बदायूं, हल्द्वानी आदि रूटों पर संचालित किया जाएगा। 24 घंटे बस सेवा का लक्ष्य रहेगा। आरएम दीपक चौधरी ने बताया करीब 70 बसों को और मंजूरी मिल गई है। मई-जून तक यह बसें भी रीजन को मिल जाएंगी।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।