Bride Calls Off Wedding after Clashes Over Groom Honesty in roorkee Baraat Returns Without Marriage मंडप पर ही भिड़ गए; दूल्हे की ईमानदारी पर भड़की दुल्हन ने तोड़ दी शादी, बिन ब्याह लौटी बारात, Haridwar Hindi News - Hindustan
More

मंडप पर ही भिड़ गए; दूल्हे की ईमानदारी पर भड़की दुल्हन ने तोड़ दी शादी, बिन ब्याह लौटी बारात

रुड़की के खानपुर में शादी की खुशियां तब सन्नाटों में बदल गई, जब मंडप पर ही दूल्हा-दुल्हन भिड़ गए। दूल्हे की ईमानदारी पर भड़की दुल्हन ने शादी तोड़ दी। लाख मनौव्वल के बाद भी जब बात नहीं बनी तो बारात बिन ब्याह लौट गई।

Mon, 23 Feb 2026 08:34 AMGaurav Kala लक्सर
share
मंडप पर ही भिड़ गए; दूल्हे की ईमानदारी पर भड़की दुल्हन ने तोड़ दी शादी, बिन ब्याह लौटी बारात

हरिद्वार के खानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की खुशियां उस वक्त सन्नाटे में बदल गईं, जब जयमाला के स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन के बीच हुई एक बातचीत ने पूरे समारोह का रुख ही बदल दिया। दूल्हे द्वारा अपनी शारीरिक और आर्थिक स्थिति को लेकर दी गई 'ईमानदारी' की जानकारी दुल्हन को इस कदर नागवार गुजरी कि उसने फेरों से इनकार कर दिया। मामला इतना बढ़ा कि बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा।

मिली जानकारी के अनुसार, रुड़की क्षेत्र से खानपुर के एक गांव में बारात बड़े ही धूमधाम से पहुंची थी। मेहमान दावत का आनंद ले रहे थे और चारों ओर उत्सव का माहौल था। दूल्हा-दुल्हन वरमाला के लिए स्टेज पर पहुंचे। रस्मों के बीच ही दोनों में कुछ बातचीत हुई और अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। देखते ही देखते दुल्हन ने वरमाला डालने और फेरे लेने से साफ मना कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में आज से बदलेगा मौसम, इन इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार
ये भी पढ़ें:संत रामपाल की भक्ति और सोना से 'महामारी', चंद रुपयों के लिए कैसे हैवान बना भतीजा
ये भी पढ़ें:शिक्षा निदेशक पिटाई कांड: भड़के कर्मचारियों का आज से कार्य बहिष्कार

विवाद की असली वजह?

बताया जा रहा है कि शादी से कुछ समय पहले दूल्हा एक सड़क हादसे में घायल हो गया था। जयमाला के दौरान दूल्हे ने दुल्हन से कहा कि, "एक्सीडेंट की चोट के कारण मैं ज्यादा काम या नौकरी नहीं कर पाऊंगा, ऐसे में शादी के बाद घर खर्च चलाना मुश्किल होगा।" दूल्हे का यह 'कबूलनामा' दुल्हन की सहेलियों ने सुन लिया और तुरंत परिवार को इसकी जानकारी दे दी।

पंचायत और पुलिस के बीच फैसला

दुल्हन के परिवार को जब इस बात का पता चला, तो उन्होंने दूल्हे की स्थिति को छिपाने का आरोप लगाते हुए शादी से हाथ पीछे खींच लिए। दोनों पक्षों के बीच काफी बहस हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। खानपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला। अंत में, गांव के संभ्रांत लोगों और दोनों परिवारों की सहमति से यह निर्णय लिया गया कि बिना किसी मनमुटाव या कानूनी कार्रवाई के बारात वापस लौट जाएगी।

खानपुर थानाध्यक्ष दिगपाल कोहली ने बताया, "दोनों पक्षों ने आपसी सहमति के आधार पर बारात वापस ले जाने का निर्णय लिया। किसी भी पक्ष की ओर से कोई कानूनी शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।"

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।