Education Director Assault Uttarakhand Employees Two days State wide Strike 25 Feb Deadline Set for Arrests शिक्षा निदेशक पिटाई कांड: भड़के कर्मचारियों का आज से कार्य बहिष्कार, 25 तक अल्टीमेटम, Dehradun Hindi News - Hindustan
More

शिक्षा निदेशक पिटाई कांड: भड़के कर्मचारियों का आज से कार्य बहिष्कार, 25 तक अल्टीमेटम

Education Director Assault: शिक्षा निदेशक पिटाई कांड में भाजपा विधायक के माफी मांगने के बावजूद कर्मचारी भड़के हुए हैं। उन्होंने आज और कल दो दिन प्रदेश स्तर हड़ताल का ऐलान किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 25 फरवरी तक का अल्टीमेटम है।

Mon, 23 Feb 2026 07:18 AMGaurav Kala देहरादून
share
शिक्षा निदेशक पिटाई कांड: भड़के कर्मचारियों का आज से कार्य बहिष्कार, 25 तक अल्टीमेटम

Education Director Assault: बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल से मारपीट के विरोध में शिक्षकों के साथ विभिन्न विभागों के 53 मान्यता प्राप्त संगठनों के अधिकारियों-कर्मचारियों ने संयुक्त मोर्चा बनाया है। रविवार को शिक्षा निदेशालय में हुई बैठक के बाद मोर्चा ने आरोपियों की गिरफ्तारी को 25 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया।

मोर्चा की करीब छह घंटे चली बैठक में अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षक संगठनों के पदाधिकारियों ने शनिवार के घटनाक्रम को शर्मनाक करार दिया। बैठक में शामिल विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कहा कि यह हमला, सिर्फ शिक्षा निदेशक पर नहीं हुआ बल्कि पूरे सरकारी सिस्टम पर किया गया। हमलावरों की यह करतूत प्रशासनिक कार्यप्रणाली और शासकीय व्यवस्था की गरिमा के खिलाफ है। इससे कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न होती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देहरादून में शिक्षा निदेशक पिटाई कांड, भाजपा विधायक ने मांगी माफी
ये भी पढ़ें:शिक्षा निदेशक पिटाई कांड में साजिश! हमलावरों के साथ हिस्ट्रीशीटर भी पहुंचा
ये भी पढ़ें:शिक्षा निदेशक से मारपीट में भाजपा विधायक पर केस, बंधक रखा, खून से लहूलुहान

संयुक्त मोर्चा का गठन, 25 तक अल्टीमेटम

बैठक में संयुक्त मोर्चा बनाते हुए इस की कमान राजकीय शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राम सिंह चौहान को सौंपी गई। साथ ही मिनिस्ट्रियल फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा को महामंत्री और संजय भाष्कर को मीडिया प्रभारी नामित किया गया। बैठक में तय हुआ कि शिक्षा विभाग में बोर्ड परीक्षा ड्यूटी को छोड़ बाकी सभी अधिकारी-कर्मचारी सोमवार से ही कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे। दो दिन के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो 25 फरवरी से ग्राम पंचायत से लेकर सचिवालय तक के दफ्तरों के कर्मचारी कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे। आंदोलन के लिए 31 सदस्यीय कोर कमेटी भी बनाई गई।

मुखर : निदेशालय में आंदोलन

शिक्षा विभाग से जुड़े तमाम अफसर और कर्मचारी जो सीधे बोर्ड परीक्षा से नहीं जुड़े हैं, वह सोमवार से ही कार्यबहिष्कार शुरू कर देंगे। उक्त सभी सुबह अपने दफ्तर में हाजिरी भरने के बाद धरने में शामिल होने के लिए शिक्षा निदेशालय पहुंचेंगे।

मंशा : बोर्ड परीक्षा में व्यवधान नहीं

छात्र हित को देखते हुए फिलहाल बोर्ड परीक्षा को आंदोलन से अलग रखा गया है। बैठक में तय किया गया कि बोर्ड परीक्षा में लगे शिक्षक एक हफ्ते आंदोलन में शामिल नहीं होंगे। अगर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो फिर इस पर निर्णय लिया जाएगा।

मांग : कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए एसओपी जारी करे सरकार

नवगठित संयुक्त मोर्चा, कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए मुख्य सचिव आनंदबर्द्धन से मिलेगा। मोर्चा सरकारी दफ्तरों में अधिकारियों, कर्मचारियों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए तत्काल एसओपी जारी करने की मांग रखेंगे। साथ ही सभी विभागों में सुरक्षा के लिए पुलिस की व्यवस्था करने की भी मांग रखेंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।