haldwani banbhoolpura railway land case high alert police force deploied surveillance by drone हल्द्वानी के बनभूलपुरा में ड्रोन और कैमरों से निगरानी; बुलाई दोगुनी फोर्स, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में ड्रोन और कैमरों से निगरानी; बुलाई दोगुनी फोर्स

हल्द्वानी के वनभूलपुरा रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा। एसएसपी ने भारी बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पूरे इलाके में ड्रोन और सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। 

Wed, 25 Feb 2026 01:19 AMKrishna Bihari Singh वार्ता, हल्द्वानी
share
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में ड्रोन और कैमरों से निगरानी; बुलाई दोगुनी फोर्स

हल्द्वानी के वनभूलपुरा में रेलवे की जमीन पर अतिक्रमण मामले की सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान पूरे इलाके में भारी तनाव और सुरक्षा का माहौल रहा। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं जहां एसएसपी खुद मोर्चा संभाले हुए हैं। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस बल को दोगुना कर दिया गया है और पीएसी की तैनाती की गई है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

दोगुना की गई फोर्स

इलाके में पुलिस फोर्स दोगुना कर दी गई है। कई थाना चौकियों की पुलिस फोर्स बुलाई गई है। पीएसी की एक कंपनी अतिरिक्त संवदेनशील जगहों पर तैनात की गई है। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी पूरे दिन सुरक्षा व्यवस्था की दिनभर मॉनिटिरंग करते रहे।

30 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे लगाए गए

एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि वनभूलपुरा में दो ड्रोन से लगातार निगेहबानी की जा रही है। 30 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। पुलिस के कंट्रोल रूम से इन पर गहनता से नजर रखी जा रही है। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त फोर्स भी विकल्प के तौर पर उपलब्ध है। किसी ने भी अराजकता करने की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बनभूलपुरा इलाके पर पैनी नजर

यूनीवार्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, संवेदनशील स्थिति को देखते हुए पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है। पूरे बनभूलपुरा इलाके पर पुलिस की पैनी नजर है ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह और अराजक गतिविधि पर तुरंत नियंत्रण पाया जा सके। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

अराजक तत्वों के खिलाफ ऐक्शन के आदेश

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा है कि अफवाह फैलाने वालों और अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि वे किसी भी तरह की भ्रामक सूचना पर ध्यान ना दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। पूरे क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू है।

अगली सुनवाई तक जारी रहेगी निगरानी

मंगलवार को रेलवे प्रकरण में सुनवाई के बाद अब वनभूलपुरा की लगातार निगरानी होती रहेगी। संवेदनशील मामला होने के कारण पीएसी के जवान अगली सुनवाई तक तैनात रहेंगे। ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधियां न हो सकें। पूर्व में जेल गए आरोपियों का भी पुन: पुलिस सत्यापन करेगी और हिस्ट्रीशीटरों की परेड कराई जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बगैर अनुमति जुबिन की आवाज का यूज नहीं; HC ने AI प्लेटफॉर्म्स को भी रोका
ये भी पढ़ें:दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमला; कार पर बरसाईं गोलियां, एक घायल- VIDEO
ये भी पढ़ें:दिल्ली में विधवाओं और दिव्यांगों को 'आयुष्मान' का कवच, रेखा सरकार का बड़ा ऐलान

(हिन्दुस्तान संवाददाता के इनपुट के साथ)

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।