delhi crime firing on lawyer car of lawrence bishnoi legal team near isbt दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमला; कार पर बरसाईं गोलियां, एक जख्मी- VIDEO, Ncr Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमला; कार पर बरसाईं गोलियां, एक जख्मी- VIDEO

दिल्ली के कश्मीरी गेट स्थित मेडेन होटल के पास बदमाशों ने लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम के एक वकील की गाड़ी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से हमलावरों की तलाश कर रही है।

Wed, 25 Feb 2026 12:04 AMKrishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, हेमंत कुमार पांडेय, नई दिल्ली
share
दिल्ली में लॉरेंस बिश्नोई के वकील पर हमला; कार पर बरसाईं गोलियां, एक जख्मी- VIDEO

दिल्ली के कश्मीरी गेट के ISBT के पास मंगलवार रात को बेखौफ बदमाशों ने लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम के वकील की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले के दौरान कार में पांच लोग सवार थे। गाड़ी में मौजूद लोगों में से एक वकील है, जो लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम का हिस्सा होने का दावा कर रहा है। हमले में एक शख्स घायल भी हुआ है। घटना के बाद ड्राइवर ने कार को सिविल लाइंस के पास एक होटल के सामने रोका और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने हमलावरों की तलाश कर रही है।

ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग

बताया जाता है कि कश्मीरी गेट इलाके में ISBT के पास हनुमान मंदिर के सामने मंगलवार रात को बदमाशों ने लॉरेंस बिश्नोई की लीगल टीम के वकील की कार पर ताबड़तोड़ चार राउंड फायरिंग की। इस हमले में अधिवक्ता संदीप को दो गोलियां लगी हैं। कार सवार लारेंस बिश्नोई की लीगल टीम से जुड़े बताए जा रहे हैं। फिलहाल उत्तर जिला पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

कार में पांच लोग थे सवार

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ISBT कश्मीरी गेट के पास रात करीब 10:30 बजे कई राउंड फायरिंग की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची तो बताया गया कि अनजान हमलावरों ने एक कार पर ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग की है। इस हमले में एक आदमी घायल हो गया है। कार में पांच लोग थे। पीछे बैठे संदीप नाम के एक शख्स को कंधे के पास दो गोलियां लगी हैं।

दीपक खत्री ने किया लॉरेंस के वकील होने का दावा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार में सवार दीपक खत्री नाम के शख्स ने दावा किया कि वह एक वकील है और गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की पैरवी करता है। पुलिस दीपक खत्री के दावों को वेरिफाई कर रही है।

हनुमान मंदिर दर्शन करने गए थे वकील

बताया जाता है कि अधिवक्ता दीपक खत्री और संदीप नाम के शख्स के साथ कार से मंगलवार रात को हनुमान मंदिर दर्शन करने गए थे। जब वे कार में बैठे और ड्राइवर आगे बढ़ा तभी बदमाशों ने कार पर गोलियां बरसानी शुरू कर दी। इस हमले में संदीप को दो गोलियां लग गई। गोलीबारी से कार का पिछला शीशा चकनाचूर हो गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

गोलीबारी की घटना के बाद ड्राइवर ने सूझबूझ से कार की रफ्तार बढ़ाई और सिविल लाइंस स्थित मेडन होटल के सामने रुक गया। इसके बाद ड्राइवर की ओर से इस वारदात की सूचना पुलिस को दी गई। इस हमले में जख्मी संदीप को अरुणा आसफ अली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रहे हैं।

वायरल हो रहा वीडियो

इस हमले का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें एक कार का पिछला शीशा चकनाचूर नजर आ रहा है। वायरल वीडियो में सड़क पर एक शख्स बैठा नजर आ रहा है। इसमें उसके पिछले कंधे पर जख्म नजर आ रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हाई अलर्ट; बुलाई दोगुनी फोर्स, ड्रोन से निगरानी
ये भी पढ़ें:दिल्ली में विधवाओं और दिव्यांगों को 'आयुष्मान' का कवच, रेखा सरकार का बड़ा ऐलान
ये भी पढ़ें:मईयां सम्मान योजना के लिए 14,066 करोड़, झारखंड बजट की बड़ी घोषणाएं
लेटेस्ट Hindi News , Delhi News , Ghaziabad News , Noida News , Gurgaon News और Faridabad News सहित पूरी NCR News पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।