Delhi Dehradun Expressway Rules Vehicles Stopping Turning and Honking Prohibited दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गाड़ी रोकना, मोड़ना और हॉर्न बजाना है मना, पहले जान लीजिए नियम, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गाड़ी रोकना, मोड़ना और हॉर्न बजाना है मना, पहले जान लीजिए नियम

आज से दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गाड़िया फर्रांटा भरेंगी। अगर आप भी इस एक्सप्रेसवे पर गाड़ी दौड़ाने की सोच रहे हैं तो पहले नियम जान लीजिए। गाड़ी रोकना, मोड़ना और कुछ खास जगह पर हॉर्न बजाना मना है।

Tue, 14 April 2026 09:33 AMGaurav Kala देहरादून
share
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गाड़ी रोकना, मोड़ना और हॉर्न बजाना है मना, पहले जान लीजिए नियम

Delhi-Dehradun Expressway Rules: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे 14 अप्रैल से शुरू हो जाएगा। पीएम नरेंद्र मोदी आज देहरादून में एक्सप्रेसवे का विधिवत लोकार्पण करेंगे। एक्सप्रेस वे पर सुरक्षित और सहज यातयात के लिए परिवहन विभाग ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं। परिवहन विभाग के स्पष्ट निर्देश हैं कि एक्सप्रेसवे पर गाड़ी रोकना, मोड़ना और जंगल के बीच गुजरते हुए हॉर्न बजाना बिल्कुल मना है। इसलिए गाड़ी दौड़ाने से पहले नियम जान लीजिए।

उत्तराखंड परिवहन उपायुक्त शैलेश तिवारी ने हिन्दुस्तान से खास बातचीत में कहा कि यह एक्सप्रेस-वे आधुनिक और तेज यातायात के लिए तैयार किया गया है। इसलिए यहां वाहन चलाते समय विशेष अनुशासन और सावधानी बरतना जरूरी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: PM मोदी दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे, एक्सप्रेसवे में क्या खास

बीच में गाड़ी रोकना, मोड़ना प्रतिबंधित

एक्सप्रेसवे पर आने के लिए यात्रियों को अपने एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पहले से तय करने होंगे। बीच रास्ते में रुकना, वाहन मोड़ना या गलत दिशा में चलना प्रतिबंधित है। निर्धारित गति सीमा का पालन करना अनिवार्य है। नियमों का उल्लंघन करने पर इलेक्ट्रॉनिक कैमरों के माध्यम से चालान किया जा सकता है। रात के समय ड्राइविंग करते हुए लो बीम का उपयोग करना होगा।

राजाजी पार्क से गुजरते वक्त न बजाएं हॉर्न

एक्सप्रेस वे का कुछ हिस्सा राजाजी नेशनल पार्क से होकर भी गुजर रहा है। इसलिए पार्क से गुजरते वक्त वाहन चालकों को वन्यजीवों के प्रति सतर्क रहने और अनावश्यक हॉर्न न बजाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा, डाटकाली मंदिर के पास टनल क्षेत्र में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है। एक्सप्रेस वे पर केवल निर्धारित एंट्री/एग्जिट प्वाइंट का ही उपयोग करें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रधानमंत्री मोदी का देहरादून में रोड शो आज, आप भी अपना रूट देखकर ही निकलें

दून में एंट्री करते ही स्पीड कर लें कंट्रोल

परिवहन उपायुक्त ने बताया कि एक्सप्रेसवे से देहरादून में प्रवेश करते वक्त आशारोड़ी के नजदीक मार्ग पर लगातार तीव्र ढाल है। इसलिए यहां प्रवेश करते वक्त वाहन की स्पीड पर विशेष ध्यान दिया जाए। यहां से वाहन को धीमा कर चलाया जाए। वाहन चालकों के इस दिशा-निर्देश को भी प्रमुखता से रखा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आज से दौड़ेंगे वाहन,PM करेंगे लोकार्पण; जानें टोल टैक्स

यात्रा शुरू करने से पहले चेक कर लें तेल और हवा

तिवारी ने बताया कि यात्रियों को यह भी सलाह दी गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले वाहन की सर्विस, टायर और ईंधन की स्थिति की जांच अवश्य कर लें। यह इसलिए भी जरूरी है कि इस मार्ग पर पेट्रोल पंप, गैराज आदि सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। टायरों में निर्धारित मानक के अनुसार ही एयर प्रेशर रखा जाए। तिवारी ने कहा कि कई बार तेज गति और घर्षण से टायर फट भी सकते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।