Fake Rahul Gandhi PA Scams Woman Leader lost 25 Lakh Over Fake Meeting Promise राहुल गांधी से मीटिंग करा देंगे, एक काम कर दो... सांसद का PA बन महिला नेता से लाखों की ठगी, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

राहुल गांधी से मीटिंग करा देंगे, एक काम कर दो... सांसद का PA बन महिला नेता से लाखों की ठगी

आपकी राहुल गांधी से मुलाकात करा देंगे। बस एक काम करना होगा। देहरादून में महिला नेता से इस तरह का वादा करके लाखों की ठगी हो गई। आरोपी ने खुद को राहुल गांधी का पीए बताया था।

Tue, 5 May 2026 09:32 AMGaurav Kala देहरादून
share
राहुल गांधी से मीटिंग करा देंगे, एक काम कर दो... सांसद का PA बन महिला नेता से लाखों की ठगी

खुद को लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का पीए बताकर एक शातिर गिरोह ने देहरादून में महिला नेता से 25 लाख रुपये की ठगी कर ली। शिकायत पर राजपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

राजपुर रोड स्थित पिनाकल रेजीडेंसी निवासी भावना पांडेय ने राजपुर थाने में दी गई तहरीर में बताया कि एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया और अपना नाम कनिष्क बताते हुए खुद को राहुल गांधी का पीए बताया। विश्वास जीतने के लिए स्पीकर फोन पर पूर्व सीएम हरीश रावत, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य और गणेश गोदियाल जैसे कांग्रेसी नेताओं की फर्जी आवाजें भी सुनाईं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रैफिक नियम तोड़ने पर दोगुनी मार! स्टंट पर 20 हजार, मोबाइल पर कितना जुर्माना

कांग्रेस विधायकों के होटल ठहरने का खर्चा मांगा

इसके बाद आरोपी ने कहा कि उनके 12 विधायक देहरादून के एक पांच सितारा होटल में रुके हैं। उनके ठहरने के लिए 25 लाख रुपये की मांग की। आरोपी ने भावना पांडेय को राहुल गांधी से भेंट कराने का झांसा दिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल-असम में जीत से इस राज्य में भाजपा के लिए 'शुभ संकेत', तीन दिन मनेगा जश्न

झांसे में आई भावना पांडेय ने बीते 13 अप्रैल की रात कार्यालय पर अजय नाम के युवक को पैसे दे दिए। वादे के मुताबिक जब पैसे नहीं लौटाए तो ठगी का अहसास हुआ। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि तहरीर पर आरोपी गौरव कुमार (42) निवासी नेहरू कॉलोनी, मजीठा रोड, अमृतसर पंजाब को जाखन स्थित मॉल के पास से गिरफ्तार किया गया। अन्य की तलाश जारी है।

तलवार लेकर घर में घुसे युवक ने मचाया भौकाल

देहरादून। डीएल रोड पर एक घर में घुसकर गुंडागर्दी की गई। यहां सड़क पर तलवार से झगड़ा कर रहा एक युवक बेखौफ होकर एक घर में घुस गया और जमकर भौकाल मचाया। आरोपी ने परिवार के तीन युवकों को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर डालनवाला पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर किया। इंस्पेक्टर डालनवाला संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि जांच की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बंगाल-असम की जीत में छाया उत्तराखंड मॉडल, भाजपा ने किया है UCC का वादा

मसूरी माल रोड पर दो पक्षों में मारपीट

मसूरी। मालरोड पर प्रवेश को लेकर शहीद भगत सिंह चौक पर पर्यटक व स्थानीय निवासी के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली मसूरी में मुकदम दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रविवार की रात शहीद भगत सिंह चौक पर नगर पालिका बैरियर पर पर्यटक प्रशांत शर्मा निवासी नजफगढ़ दिल्ली अपने वाहन को मालरोड पर प्रवेश को लेकर खड़े थे। इसी बीच स्थानीय निवासी बलराम मौर्य भी मालरोड पर जाने के लिए पर्यटक वाहन के पीछे अपना वाहन लगा दिया। इस बीच बलराम ने वाहन हटाने के लिए पर्यटक से कहा जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ गया जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। कोतवाली निरीक्षक देवेंद्र चौहान ने बताया कि मामले में क्रॉस मुकदमा दर्ज कर लिया गया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।