Drunk Haryana Youth Chases Dehradun Cops With Knife Reinforcements Called In Amid High Drama VIDEO VIRAL हरियाणा का युवक चाकू लेकर देहरादून पुलिस के पीछे दौड़ा, फोर्स बुलानी पड़ी- VIDEO, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

हरियाणा का युवक चाकू लेकर देहरादून पुलिस के पीछे दौड़ा, फोर्स बुलानी पड़ी- VIDEO

देहरादून के पॉश इलाके राजपुर रोड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। बताया जा रहा है कि हरियाणा का एक युवक नशे में चाकू लेकर देहरादून पुलिसकर्मियों के पीछे दौड़ा। फोर्स बुलाकर उसे अरेस्ट करना पड़ा।

Tue, 26 May 2026 08:46 AMGaurav Kala देहरादून
share
हरियाणा का युवक चाकू लेकर देहरादून पुलिस के पीछे दौड़ा, फोर्स बुलानी पड़ी- VIDEO

देहरादून राजपुर थाना क्षेत्र के जोहड़ी तिराहे पर हरियाणा निवासी एक कार चालक ने बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित कर दिया। आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस ने युवक को रोका तो उसने चाकू लहराते हुए हंगामा किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आरोपी युवक नशे में था।

एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने बताया कि रविवार को ट्रैफिक कंट्रोल रूम के माध्यम से जाखन चौकी पुलिस को सूचना मिली कि जोहड़ी तिराहे पर एक कार चालक बीच सड़क पर वाहन खड़ा कर यातायात बाधित कर रहा है। साथ ही ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता कर रहा है। सूचना पर जाखन चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान युवक ट्रैफिक पुलिस को देखकर चाकू लहरा रहा था, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोहम्मद दीपक का छलका दर्द; भाजपा-बजरंग दल पर उत्पीड़न का आरोप, नौकरी की तलाश

शराब के नशे में था आरोपी

पुलिस ने किसी तरह उसे काबू में लिया। आरोपी का एल्कोमीटर टेस्ट कराया गया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार आरोपी ने अपनी पहचान विनय पुत्र सूरज भान निवासी भिवानी, हरियाणा के रूप में बताई।

आरोपी की पत्नी ने बताया कि वह मानसिक तनाव से गुजर रहा है और उसका इलाज दिल्ली में चल रहा है। पत्नी के मायके देहरादून आने पर वह भी यहां आया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में 3 टेस्ट पास करने पर कांग्रेस का टिकट, जून में राहुल गांधी का दौरा

हरियाणा के युवकों का विवाद से पुराना नाता

उत्तराखंड में आने वाले हरियाणा के कुछ युवकों का विवाद से पुराना नाता रहा है। जनवरी 2026 में हरिद्वार पार्किंग में हरियाणा के युवकों व पार्किंग मैनेजर से फीस को लेकर विवाद हो गया था। आरोप था कि दोनों युवकों ने अपनी कार से बैरिकेड तोड़ दिया और 55 वर्षीय पार्किंग मैनेजर को कुचल दिया, जिससे अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मई 2026 में ही ऋषिकेश के काली के ढाल इलाके में हरियाणा (कैथल) के पर्यटकों की गाड़ी को एक स्थानीय महिला और उसकी बच्ची ने रोक लिया था। महिला ने युवकों से बातचीत की थी जिसके बाद स्थानीय लोगों ने युवकों को पीट दिया था। वहीं, खारास्रोत ऋषिकेश में मई 2026 में ही हरियाणा के युवकों का स्थानीय लोगों से विवाद हो गया था। दून में डीएवी पीजी कॉलेज में हरियाणा के सिंगर मासूम शर्मा ने मंच से आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नौतपा ने उत्तराखंड को भी झुलसाया; देहरादून-हरिद्वार में लू; यहां झमाझम बारिश

पुलिसकर्मी डरकर पीछे हटते नजर आए

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि युवक ने यू-टर्न लेते हुए कार रोक दी, जिससे जाम की स्थिति बन गई। मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने इसका विरोध किया तो युवक ने कार से चाकू निकाल लिया। ऐसे में पुलिसकर्मी कार से दूर हट गए। इसके बाद युवक सड़क के दूसरी ओर गया और दुकान से पानी की बोतल लेकर वापस कार के पास आ गया। हालांकि, हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।