दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में ताबड़तोड़ गोलीबारी, चलती ट्रेन में लाखों की लूट से हड़कंप
रुद्रपुर से दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति ट्रेन में सवार दो यात्रियों से लूटपाट हो गई। नकाबपोश बदमाशों ने चलती ट्रेन से ताबड़तोड़ गोलीबारी भी की। इस वारदात से यात्री दहशत में आ गए।

रुद्रपुर से दिल्ली जा रही संपर्क क्रांति ट्रेन में लूटपाट की वारदात हुई है। बदमाशों ने तमंचे की नोंक पर दो लोगों से लाखों की नगदी लूट ली। वारदात के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार बदमाशों ने दो राउंड फायर भी किया।
जानकारी के अनुसार, घटना यूपी के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है। ट्रेन रुद्रपुर से दिल्ली की ओर जा रही थी। रुद्रपुर में ऑटो स्पेयर पार्ट होलसेल की दुकान में काम करने वाले दो लोग ट्रेन पर चढ़े थे। उनके साथ नकाबपोश बदमाशों ने लूटपाट कर दी।
लूटपाट से ट्रेन में हड़कंप
दोनों कर्मियों से नकाबपोश तीन बदमाशों ने सात लाख रुपए की नगदी लूट ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद जीआरपी और आरपीएफ मामले की जांच में जुटे हैं। पीड़ितों से बिलासपुर यूपी में पुलिस मामले की जानकारी ले रही है।
वारदात पीड़ितों की जुबानी
रुद्रपुर की सिंह कॉलोनी में मंजीत सिंह की जपनीत ऑटो पार्ट्स के नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि उनकी दुकान ऋतिक मंडल और साहिब सिंह काम करते हैं। दोनों बुधवार सुबह करीब दस बजे रुद्रपुर रेलवे स्टेशन से संपर्क क्रांति ट्रेन में बैठे। उन्होंने बताया कि वह बी-1 कोच में 37 और 38 सीट नम्बर पर बैठे थे। उन्हें दिल्ली से माल लाना था। इसके चलते दोनों ने साढ़े तीन लाख-साढ़े तीन लाख रुपए अपने पास रखे थे।
वहीं बिलासपुर के पास तीन नकाबपोश बदमाश आए और उनके ऊपर पिस्टल तानते हुए उनसे पैसे मांगे। उन्हें डराने के लिए उन्होंने ट्रेन से बाहर को दो राउंड फायर भी किए। दहशत में आकर उन दिनों कुल सात लाख की रकम उन्हें निकाल कर दे दी।
वहीं, इसके बाद बदमाश फरार हो गए। वहीं वारदात के बाद दोनों पीड़ितों ने मंजीत सिंह और बिलासपुर जीआरपी को घटना की सूचना दी। जीआरपी घटना की जांच में जुट गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन