Uttarakhand Weather Change from 16 april Rain Strong wind Alert Snowfall in kedarnath and badrinath उत्तराखंड में कल से बिगड़ेगा मौसम, बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट; केदारनाथ-बदरीनाथ बर्फ से ढके, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड में कल से बिगड़ेगा मौसम, बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट; केदारनाथ-बदरीनाथ बर्फ से ढके

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के पहाड़ों में 16 अप्रैल से फिर मौसम बिगड़ने वाला है। पहाड़ी जिलों में आकाशीय बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है। उधर, केदारनाथ और बदरीनाथ धाम में बर्फबारी हो रही है।

Wed, 15 April 2026 11:02 AMGaurav Kala लाइव हिन्दुस्तान, देहरादून
share
उत्तराखंड में कल से बिगड़ेगा मौसम, बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट; केदारनाथ-बदरीनाथ बर्फ से ढके

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विभाग के देहरादून केंद्र द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 16 अप्रैल से राज्य के पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। उधर, चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव केदारनाथ में पांचवीं बार बर्फबारी हुई है। बदरीनाथ धाम भी बर्फ से ढका हुआ है।

आईएमडी के अनुसार 16 अप्रैल को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश और 4000 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। इसके बाद 17 अप्रैल से 21 अप्रैल तक यह गतिविधि और बढ़ेगी, जिसमें रुद्रप्रयाग और बागेश्वर भी शामिल हो जाएंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस हफ्ते फिर बदलने जा रहा उत्तराखंड का मौसम, कई इलाकों में होगी बारिश व बर्फबारी

केदारनाथ में पांचवीं बार बर्फबारी, बदरीनाथ भी बर्फ से ढका

हिमालयी इलाकों की बात करें तो चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ावों केदारनाथ और बदरीनाथ में बर्फबारी का दौर जारी है। केदारनाथ में पांचवीं बार बर्फबारी हुई है। बदरीनाथ धाम में भी बर्फ गिरी है। लगातार बर्फबारी से चारधाम यात्रा से पहले कार्यों पर असर पड़ रहा है। बता दें कि आगामी 19 अप्रैल को चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल को खुल रहे हैं।

17 अप्रैल को आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का अलर्ट

मौसम विभाग ने 17 अप्रैल के लिए कुछ जिलों में आकाशीय बिजली और तेज हवाओं का भी अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं, जिससे हल्का नुकसान होने की आशंका है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:19 अप्रैल से चारधाम यात्रा, 15 से केदारनाथ हेली टिकट; आपदा में काम आएंगे ये रूट

कहां तापमान चढ़ा कहां लुढ़का

तापमान की बात करें तो पिछले 24 घंटों में मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य रहा, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में यह सामान्य से थोड़ा कम से लेकर अधिक तक दर्ज किया गया। IMD के अनुसार अगले 4 से 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिल्ली से हरिद्वार-ऋषिकेश के लिए भी गुड न्यूज, नितिन गडकरी ने बता दी तारीख

देहरादून समेत मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान लगभग 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 15 से 22 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 से 10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।