Students Protest NEET Paper Leak in Pauri Demand Government Action नीट पेपर लीक मामले में पौड़ी में एनएसयूआई और कांग्रेस का प्रदर्शन, Dehradun Hindi News - Hindustan
More

नीट पेपर लीक मामले में पौड़ी में एनएसयूआई और कांग्रेस का प्रदर्शन

पौड़ी में छात्रों ने नीट परीक्षा पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन किया। एनएसयूआई और कांग्रेस के सदस्यों ने कलक्ट्रेट परिसर में धरना देकर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने मांग की कि सरकार को निष्पक्ष जांच करनी चाहिए ताकि युवाओं का विश्वास वापस लौट सके।

Thu, 14 May 2026 03:01 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share
नीट पेपर लीक मामले में पौड़ी में एनएसयूआई और कांग्रेस का प्रदर्शन

पौड़ी। नीट परीक्षा में पेपर मामले में गुरुवार को पौड़ी में छात्र संगठन एनएसयूआई और कांग्रेस ने प्रदर्शन कर रोष जाहिर किया। इस दौरान छात्रों ने पौड़ी कलक्ट्रेट परिसर के बाहर धरना-प्रदर्शन किया और विरोध स्वरूप अपनी डिग्रियों की छायाप्रति भी जलाते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विनोद नेगी ने कहा कि प्रदेश और देश का युवा लगातार रोजगार व पारदर्शी परीक्षाओं की मांग कर रहा है, लेकिन बार-बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आने से युवाओं में निराशा बढ़ रही है। मांग की गई कि सरकार को इस मामले में निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि युवाओं का विश्वास दोबारा कायम हो सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई

छात्र अमन, राजेश भंडारी, अमन नयाल आदि ने भी पेपर लीक पर नाराजगी जताई और कहा कि ऐसे मामलों से युवाओं को अपने भविष्य की चिंजा सताने लगी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेपर लीक देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ है खिलवाड़: कांग्रेस
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट परीक्षा रद्द करने के विरुद्ध कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।