नीट पेपर लीक करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई
Santkabir-nagar News - संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में नीट पेपर लीक करने वालों के विरुद्ध

संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में नीट पेपर लीक करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। हर बार नीट की परीक्षा में कोई न कोई गड़बड़ी हो रही है। इसके अलावा अन्य परीक्षाओं में अक्सर इस तरह की शिकायतें आ रही हैं। इससे बच्चों के भविष्य पर संकट गहरा रहा है। तैयारी करने वाले मेधावी बच्चे परेशान हो जा रहे हैं। पेपर लीक होने के बाद उनका मनोबल गिरता है। दुबारा परीक्षा देने पर आर्थिक के साथ ही मानसिक नुकसान भी होता है। सरकार को इसको लेकर बेहद गम्भीर होने जरूरत है। ऐसा कहना है जिले शिक्षकों और प्रधानाचार्यों का。
शिक्षकों की राय
एचआर इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अरुण कुमार ओझा ने कहा कि पेपर लीक करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। इस तरह की कारगुजारियों से साल भर परिश्रम कर तैयारी करने वाले मेधावियों का मनोबल गिरता है। परीक्षा के निरस्त होने से उनका समय व धन बर्बाद होता है। ऐसे में इस तहर की घटनाओं को सरकार को विशेष गंभीरता से लेना होगा। जो भी इसमें शामिल हैं उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाय। कार्रवाई ऐसी हो जो इस तरह का काम करते हैं उनके लिए सबक साबित हो।
परीक्षा की विश्वसनीयता
अवध गर्ल्स इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जमाल अहमद ने कहा कि यदि किसी परीक्षा में पेपर लीक जैसी घटनाएं सामने आती हैं, तो परीक्षा को रद्द करना विद्यार्थियों के हित और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम बन जाता है। नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाएं लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी होती हैं, इसलिए इसकी पारदर्शिता और निष्पक्षता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। हालांकि परीक्षा रद्द होने से मेहनती विद्यार्थियों को मानसिक दबाव और असुविधा का सामना करना पड़ता है। एक निष्पक्ष और समान अवसर आधारित प्रणाली बनाए रखने के लिए कठोर निर्णय आवश्यक होते हैं। इस प्रकार की घटनाएं यह भी संकेत देती हैं कि परीक्षा प्रणाली को और अधिक सुरक्षित, तकनीकि आधारित तथा जवाबदेह बनाने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को निराश होने के बजाय धैर्य बनाए रखना चाहिए, क्योंकि उनकी मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। सरकार और संबंधित एजेंसियों को चाहिए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त और प्रभावी कदम उठाएं।
गंभीर समस्या
सूर्या इंटरनेशनल एकेडमी के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रश्न पत्रों का लीक होना एक गम्भीर समस्या है। सरकार को ऐसा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। यह बेहद गम्भीर विषय है। इससे बच्चों का मनोबल गिरता है। तैयारी करने वाले मेधावी बच्चे काफी निराश होते हैं। उनकी मेहनता का परिणाम नहीं मिल पाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन