Protests Erupt Over NEET 2026 Exam Cancellation Amid Paper Leak Scandal नीट परीक्षा रद्द करने के विरुद्ध कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, Sitamarhi Hindi News - Hindustan
More

नीट परीक्षा रद्द करने के विरुद्ध कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

सीतामढ़ी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूजी नीट परीक्षा 2026 रद्द होने पर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रोहन कुमार के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला जलाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।

Thu, 14 May 2026 12:30 AMNewswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
share
नीट परीक्षा रद्द करने के विरुद्ध कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

सीतामढ़ी। पेपर लीक के बाद यूजी नीट परीक्षा 2026 के रद्द होने से नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य मार्ग पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. रोहन कुमार के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारी नरेंद्र मोदी शर्म करो, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करो का नारा लगा रहे थे। युवा कांग्रेस अध्यक्ष रोहन कुमार ने कहा कि मोदी सरकार विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ करने पर तुली हुई है। सरकार के नाक के नीचे सत्ता संरक्षण में पेपर लीक का धंधा चल रहा है। प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मो. शम्स शाहनवाज ने कहा कि नीट परीक्षा रद्द होने के खिलाफ देशभर में छात्र आंदोलन कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट यूजी 2026 रद्द होने से छात्रों में भारी आक्रोश : प्रो. विनय सुमन

मोदी सरकार से छात्र सवाल पूछ रहे हैं कि उनके भविष्य को पांच-पांच हज़ार रुपए में बेचने वालों पर कार्रवाई कब होगी? शिक्षा मंत्री की कोई जवाबदेही तय होगी या नहीं?विरोध-प्रदर्शन में प्रदेश प्रवक्ता युवा कांग्रेस सुन्द्रम पाठक, डॉ. संजय कुमार, वीरेंद्र कुशवाहा, सक्षम कुमार, राजीव कुशवाहा, नीरज यादव, अमर कुमार, अख्तर रज़ा खान, अनिकेत झा, कुंदन कुमार पासवान, गुड्डू कुमार, मोबस्सिर खान, एजाज कुरैशी, अनिल कुमार, अभिषेक आनंद आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पेपर लीक देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ है खिलवाड़: कांग्रेस
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्र सरकार का फूंका पुतला

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।