पेपर लीक देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ है खिलवाड़: कांग्रेस
पेपर लीक देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ है खिलवाड़: कांग्रेस पेपर लीक देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ है खिलवाड़: कांग्रेस

खगड़िया । एक प्रतिनिधि पेपर लीक देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। इससे छात्र एवं अभिभावकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। यह बातें बुधवार को प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नवीन कुमार ने कही। कांग्रेस जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में परीक्षा पेपर लीक मामले पर फिजिक्स के मशहूर शिक्षक आलोक कुमार ने कहा कि पेपर लीक ने देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पेपर लीक पर कार्रवाई
पेपर लीक मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कहा है कि दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस परीक्षा का आयोजन करने वाली संस्था को जवाबदेह बनाया जाए। वही युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवीन कुमार ने कहा कि मेहनत और ईमानदारी से परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के सपनों को भ्रष्ट तंत्र ने चोट पहुंचाई है। केंद्र सरकार एवं संबंधित एजेंसियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए।
युवा कांग्रेस की मांगें
जिला युवा कांग्रेस, खगड़िया ने मांग की है कि-
पेपर लीक कांड की समयबद्ध जांच हो दोषियों एवं माफियाओं पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो।
छात्रों के हित में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जरूरत पड़ने पर परीक्षा पुन: आयोजित की जाए,खगड़िया कांग्रेस पार्टी नीट परीक्षार्थी के न्याय के लिए सड़क पर आंदोलन करेगी। इस प्रेस वार्ता में वरिष्ठ कांग्रेस नेता अधिवक्ता सुभाष रत्न महतो उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन