Gauradevi National Debate Competition Postponed Due to Nari Shakti Vandan Act Discussion गौरा देवी राष्ट्रीय वाद विवाद का चौथा संस्करण स्थगित, Dehradun Hindi News - Hindustan
More

गौरा देवी राष्ट्रीय वाद विवाद का चौथा संस्करण स्थगित

देहरादून में दून विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित गौरा देवी राष्ट्रीय वाद विवाद प्रतियोगिता, जो नारी शक्ति वंदन अधिनियम (2023) पर आधारित थी, को 17 अप्रैल को संसद में चर्चा के कारण स्थगित कर दिया गया है। नई तिथि की घोषणा संसद की चर्चा के बाद की जाएगी।

Mon, 13 April 2026 06:26 PMNewswrap हिन्दुस्तान, देहरादून
share
गौरा देवी राष्ट्रीय वाद विवाद का चौथा संस्करण स्थगित

देहरादून। दून विश्वविद्यालय की ओर से सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद् व चिपको आंदोलन की सूत्रधार गौरा देवी की स्मृति में हर वर्ष आयोजित होने वाली गौरा देवी राष्ट्रीय वाद विवाद प्रतियोगिता का इस वर्ष का संस्करण नारी शक्ति वंदन अधिनियम (2023) विषय पर निर्धारित किया गया है। इस प्रतियोगिता की तिथि 17 अप्रैल को निर्धारित की गई थी। जिसमें देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों व शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग करने के लिए पंजीकरण किया है। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुरेखा डंगवाल ने बताया कि भारत की संसद में 16, 17 और 18 अप्रैल 2026 को नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा की सूचनाओं के कारण इस प्रतियोगिता की निर्धारित 17 अप्रैल की तिथि स्थगित की गई है और नई तिथि की घोषणा संसद में इस अधिनियम पर चर्चा के उपरांत घोषित की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नैनीताल में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन

प्रतियोगिता के लिए पहले से पंजीकृत सभी टीमें यथावत पंजीकृत रहेंगी और उनकी सहभागिता नई तिथियों के अनुसार सुनिश्चित की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर बहस में अर्चना सर्वश्रेष्ठ वक्ता
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला आरक्षण 21वीं सदी के सबसे महत्वपूर्ण निर्णयों में एक : मोदी

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।