अयातुल्ला और शहीद ईरानियों के लिए देहरादून में जुटाई मदद, महिलाएं गहने-नगदी तेहरान भेजेंगे
ईरान में भीषण युद्ध से हालात बेहद खराब हैं। ऐसे में शिया समुदाय ईरानियों की मदद के लिए आगे आया है। देहरादून में शिया समुदाय ने अयातुल्ला और शहीद ईरानियों के लिए मदद जुटाई है।

ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच भीषण युद्ध को 30 दिन से ज्यादा हो गए हैं। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने खुलासा किया है कि उसने अब तक ईरान के 11000 से अधिक सैन्य ठिकानों पर हमले किये हैं, जिनमें 150 से अधिक क्षतिग्रस्त या नष्ट हुए जहाज शामिल हैं। ईरान में भीषण तबाही का दौर जारी है। जिसकी मदद के लिए शिया समुदाय लगातार आगे आ रहा है। देहरादून में भी शिया समुदाय ईरान के लिए खुलकर दान कर रहा है। महिलाओं ने गहने उतारे, बच्चों के गुल्लकें तोड़ी और बुजुर्ग अपनी जमापूंजी ईरानी दूतावास के जरिए दान कर रहे हैं।
ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच छिड़े भीषण युद्ध के बीच देहरादून का शिया समुदाय ईरान के युद्ध पीड़ितों की मदद के लिए आगे आया है। रविवार को इंदर रोड स्थित इमाम बारगाह में समुदाय की महिलाओं ने गहने, नगदी और बच्चों ने अपनी गुल्लक दान की।
रविवार को कनीजे जनाबे फातिमा जहरा संगठन की ओर से विशेष दुआ और डोनेशन कार्यक्रम किया गया। सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामेनेई एवं शहीद बच्चों के लिए दुआ कराई गई। तीन साल की एक मासूम ने अपनी कान की बालियां दान की तो कर दी तो सभी की आंखें नम हो गई।
जंग ने हज यात्रियों की बेचैनी बढ़ाई
ईरान और इजराइल के युद्ध ने पवित्र हज यात्रा पर जाने वाले मोमीनों की बेचैनी भी बढ़ा दी है। हज यात्री सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। अगले माह 18 अप्रैल से शुरू हो रही हज यात्रा पर उत्तराखंड से इस बार 1366 यात्री पर जा रहे हैं। हज यात्रियों का कहना है कि वह इस जंग के खत्म होने, दुनिया में अमन-चैन की दुआ कर रहे हैं, ताकि हज का पाक सफर आसान हो जाए।
हज कमेटी अध्यक्ष खतीब अहमद और वक्फ बोर्ड अध्यक्ष शादाब शम्स का कहना है कि सरकार की ओर से हज यात्रियों के तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। टर्नर रोड निवासी दिलशाद अली का कहना है कि अल्लाह से यही दुआ है कि ये लड़ाई रुक जाए और हम सबका सफर आसान हो जाए। सरकार को चाहिए कि सभी सुविधाएं दी जाएं, सुरक्षा की पूरी व्यवस्था हो। एक अन्य देहरादून निवासी मोबीन अली ने कहा कि पत्नी उस्माना के साथ हज यात्रा पर जा रहे हैं। अल्लाह से दुआ है युद्ध खत्म हो जाए, पूरी दुनिया में अमन-चैन हो जाए। यात्रा में आसानी हो जाए, बुजुर्ग-बच्चे भी जाएंगे।
दून में 447 हज यात्रियों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण
दून के कोरोनेशन अस्पताल में 447 हज यात्रियों का मेडिकल परीक्षण होगा। शनिवार को शुभारंभ अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खजानदास, हज कमेटी अध्यक्ष हाजी खतीब अहमद, वक्फ बोर्ड अध्यक्ष हाजी शादाब शम्स कर चुके हैं, रोजाना पचास यात्रियों को बुलाया है। एसीएमओ डॉ. दिनेश चौहान एवं डॉ. प्रदीप राणा को यहां की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पीएमएस डॉ. मनु जैन एवं पीआरओ प्रमोद पंवार ने बताया कि जांच के बाद टीके लगाए जा रहे हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन