Direct Flight from Dehradun Jolly Grant airport to 12 cities Including Kullu Manali Ahmedabad and Bengaluru कुल्लू मनाली, अहमदाबाद और बेंगलुरु समेत 12 शहर; देहरादून से रोजाना उड़ेंगी 34 फ्लाइट, Dehradun Hindi News - Hindustan
More

कुल्लू मनाली, अहमदाबाद और बेंगलुरु समेत 12 शहर; देहरादून से रोजाना उड़ेंगी 34 फ्लाइट

देहरादून से अच्छी खबर आई है। कुल्लू मनाली, अहमदाबाद, बेंगलुरु और हैदराबाद समेत 12 शहरों के लिए अब देहरादून से रोजाना डारेक्ट फ्लाइट उड़ेंगी। देहरादून से रोजाना 34 फ्लाइट उड़ेंगी।

Sun, 29 March 2026 08:56 AMGaurav Kala देहरादून
share
कुल्लू मनाली, अहमदाबाद और बेंगलुरु समेत 12 शहर; देहरादून से रोजाना उड़ेंगी 34 फ्लाइट

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट प्रशासन ने विमानों का ग्रीष्मकालीन (समर) शेड्यूल जारी कर दिया है। इस नए शेड्यूल के तहत देहरादून अब देश के 12 प्रमुख शहरों से सीधे हवाई सेवा के जरिए जुड़ गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 34 फ्लाइट्स का संचालन किया जाएगा।

शेड्यूल के अनुसार, दिन की शुरुआत जयपुर की फ्लाइट से होगी और समापन दिल्ली की फ्लाइट से होगा। पहली फ्लाइट सुबह 8:40 बजे जयपुर से इंडिगो का विमान पहुंचेगा और 9:00 बजे वापस उड़ेगा। कुल्लू-मनाली से सुबह 9:45 बजे आगमन और 10:20 बजे प्रस्थान होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देहरादून में पुलिस के सामने सुसाइड, जवान ने हवालात में फांसी लगाकर जान दी

इन शहरों के लिए मिलेगी डायरेक्ट कनेक्टिविटी

देहरादून से अब दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु के अलावा अहमदाबाद, कुल्लू-मनाली, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पुणे, नवी मुंबई, कोलकाता और पिथौरागढ़ के लिए सीधी उड़ानें उपलब्ध होंगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देहरादून मेयर को मौत के 11 साल बाद लोकसभा से निमंत्रण, परिजनों ने उठाए सवाल

तीन दिन पिथौरागढ़ एयर इंडिया एक्सप्रेस

पिथौरागढ़ एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान सप्ताह में तीन दिन (मंगल, गुरु, शनि) दोपहर 1:25 पर पहुंचकर 1:50 पर उड़ान भरेगा। इसी प्रकार नवी मुंबई के लिए एयर इंडिया का विमान (रवि, मंगल, बुध, शुक्र, शनि) शाम 5:35 पर पहुंचेगा। सोमवार और गुरुवार को यही विमान हैदराबाद के लिए सेवा देगा। अंतिम फ्लाइट रात 07:15 बजे दिल्ली से आएगी और 07:50 बजे वापस दिल्ली रवाना होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गैस-तेल संकट गहराया, चारधाम लिए होटल बुक हो रहे न वाहन; बुकिंग 80 फीसदी तक गिरी

इंडिगो का विमान देहरादून उतरेगा

सप्ताह में एक दिन मंगलवार को 15:30 पर इंडिगो का विमान बेंगलुरु से देहरादून उतरेगा और दोपहर 16:05 अहमदाबाद जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।