Case Filed Against Women Congress Chief Jyoti Rautela Over Nursing Recruitment Protest उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर केस, पानी की टंकी पर चढ़ना पड़ा महंगा! खुदपर डाला था पेट्रोल, Dehradun Hindi News - Hindustan
More

उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर केस, पानी की टंकी पर चढ़ना पड़ा महंगा! खुदपर डाला था पेट्रोल

ज्योति 11 मई को नर्सिंग अधिकारियों की वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि वर्षभार भर्ती इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड (IPHS) की गाइडलाइन के तहत हो। ये विरोध प्रदर्शन नर्सिंग एक्ता मंच की ओर से ही बुलाया गया था।

Thu, 14 May 2026 03:17 PMMohit पीटीआई, देहरादून
share
उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष पर केस, पानी की टंकी पर चढ़ना पड़ा महंगा! खुदपर डाला था पेट्रोल

उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला और अन्य पर गुरुवार (14 मई) को मामला दर्ज कर लिया गया है। इनपर परेड ग्राउंड इलाके में आत्मदाह और सरकारी काम में बाधा डालने का आरोप है। ज्योति 11 मई को नर्सिंग अधिकारियों की वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन में शामिल हुई थीं। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि वर्षभार भर्ती इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड (IPHS) की गाइडलाइन के तहत हो। ये विरोध प्रदर्शन नर्सिंग एक्ता मंच की ओर से ही बुलाया गया था।

पुलिस ने एक बयान में कहा कि 11 मई को रौतेला, उनके समर्थकों और बेरोजगार नर्सिंग प्रोफेशनल अपनी मांगों को मनवाने के लिए में एक पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। अधिकारियों की बार-बार अपील के बावजूद रौतेला और उनके चार समर्थक टंकी के टॉप पर ही डटे रहे, जबकि अन्य प्रदर्शनकारियों ने नीचे धरना दिया, जिससे इलाके में सुरक्षा संबंधी चिंताएं पैदा हो गईं। इसके बाद शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए दिन और रात के दौरान घटनास्थल पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:शक और सात फेरों का खूनी अंत; उत्तराखंड के सीमांत जिले में 3 विवाहिताओं का कत्ल

खुद को आग लगाने की धमकी भी दी थी

12 मई को, रौतेला ने कथित तौर पर अपने ऊपर पेट्रोल डाला और प्रदर्शनकारियों की मांगों को स्वीकार करने के लिए मजबूर करने के लिए खुद को आग लगाने की धमकी दी। इसी दौरान, नर्सिंग ग्रेजुएट्स ने परेड ग्राउंड के बाहर मुख्य सड़क को ब्लॉक कर दिया, जिससे यातायात बाधित हुआ। सड़क को खुलवाने के लिए भी पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। 13 मई को, प्रशासन ने सरकार को अपनी मांगों का एक प्रस्ताव भेजा, जिसके बाद रौतेला और उनके सहयोगी पानी की टंकी से नीचे उतर आए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में सीएम-मंत्रियों की फ्लीट में कटौती, हफ्ते में एक दिन नो व्हीकल डे

पुलिस ने किन-किन धाराओं में दर्ज किया केस?

अब दालनवाला पुलिस ने रौतेला और उसके साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126-2 (गलत तरीके से रोकना), 221 (बाधा डालना), 223 (अवज्ञा), 226 (आत्महत्या का प्रयास), 292 (सार्वजनिक उपद्रव) और 329-3 (आपराधिक अतिक्रमण) और पेट्रोलियम एकट की धारा 23 के तहत मामला दर्ज किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:60 साल नौकरी, हर साल 27 छुट्टियां और... उपनल कर्मियों के लिए क्या-क्या नए बदलाव

पेट्रोल डालने के बाद क्या हुआ था?

ज्योति रौतेला ने आत्मदाह की कोशिश के तहत जब अपने ऊपर पेट्रोल डाला तो वहां मौजूद साथियों ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया। इस दौरान प्रदर्शन स्थल अफरा-तफरी का माहौल बना गया था। बवाल बढ़ता देख कई थानों की पुलिस को तैनात कर दिया गया था। आपको बता दें कि देहरादून के नर्सिंग एकता मंच के बैनर तले नर्सिंग बेरोजगार बीते 159 दिनों से आंदोलनरत हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।