UPNAL Employees in Uttarakhand Major Policy Updates 60 Year Tenure 27 Leaves and many more 60 साल नौकरी, हर साल 27 छुट्टियां और... उत्तराखंड में उपनल कर्मियों के लिए क्या-क्या नए बदलाव, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

60 साल नौकरी, हर साल 27 छुट्टियां और... उत्तराखंड में उपनल कर्मियों के लिए क्या-क्या नए बदलाव

उत्तराखंड में उपनलकर्मियों के लिए नए बदलाव जारी हुए हैं। इसमें अब 60 साल की नौकरी, हर वर्ष 27 छुट्टियां और अनुबंध अस्थाई के बजाय संविदा के आधार पर किया जाएगा।

Wed, 13 May 2026 07:19 AMGaurav Kala देहरादून
share
60 साल नौकरी, हर साल 27 छुट्टियां और... उत्तराखंड में उपनल कर्मियों के लिए क्या-क्या नए बदलाव

उत्तराखंड की पुष्कर धामी सरकार ने उपनल कर्मचारियों के समान कार्य समान वेतन के लिए संशोधित अनुबंध पत्र जारी किया है। इन कर्मचारियों का विभागीय अनुबंध अस्थाई के बजाय संविदा के आधार पर होगा, जिसे 60 वर्ष की आयु तक हर साल विस्तारित किया जाएगा। हर वर्ष 12 आकस्मिक और 15 उपार्जित अवकाश मिलेंगे।

कार्मिक विभाग के अपर सचिव गिरधारी सिंह रावत ने मंगलवार को समान वेतन के लाभ के दायरे में आ रहे उपनल कर्मचारियों के लिए संशोधित अनुबंध पत्र जारी किया। कर्मचारियों की मांगों के अनुसार कई अहम बदलाव किए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उपनल कर्मियों को धामी सरकार का बड़ा तोहफा, समान वेतन के साथ बराबर DA भी मिलेगा

उपनलकर्मियों के लिए क्या-क्या बदलाव

पूर्व में जारी अनुबंध में इन्हें विभागों में अस्थाई तौर पर समायोजित करने की शर्त रखी गई थी, जिसका कर्मचारी विरोध कर रहे थे। अब उनका संविदा के आधार पर समायोजन किया जाएगा। साथ ही अब उपनल द्वारा तय अकुशल, अर्द्धकुशल से अधिकारी स्तर तक की सभी श्रेणियों को हटा दिया गया है। विभागीय पद की प्रवृत्ति के आधार पर संविदा पर तैनात होंगे। कर्मचारी एक कैलेंडर वर्ष में 12 आकस्मिक और 15 उपार्जित अवकाश ले सकेंगे। उपार्जित अवकाश अगले वर्ष अग्रसारित नहीं किया जाएगा। इन कर्मचारियों को हर साल सेवानिवृत्ति की आयु तक सेवा विस्तार मिलता रहेगा। उन्हें वेतन के साथ महंगाई भत्ता भी मिलेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कैसे प्रज्ञा ने यूपी और उत्तराखंड पुलिस की नींद उड़ाई, एक फोन से सबकुछ बदला

साथ ही ग्रेच्युटी कुल मानदेय में शामिल मानी जाएगी। प्रशासनिक कार्रवाई के मामलों में कर्मचारी को नियमानुसार सुनवाई का अवसर दिया जाएगा। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने मंगलवार के अंक में ही इन बदलावों के संकेत दे दिए थे।

नर्सिंग बेरोजगारों का मसला कैबिनेट में नहीं आएगा: मंत्री

देहरादून। स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि नर्सिंग बेरोजगारों का मामला अभी कैबिनेट में ले जाने का विचार नहीं है। डीजी हेल्थ को इसके परीक्षण के निर्देश दिए हैं। मंत्री मंगलवार को देहरादून में नर्सेज सर्विसेज एसोसिएशन के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

ईसी रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम में एसोसिएशन की अध्यक्ष भारती जुयाल ने नर्सिंग बेरोजगारों की मांग उठाई। मंत्री ने कहा कि नर्सिंग बेरोजगारों की दो फौज खड़ी हैं। एक वर्षवार और एक परीक्षा की बात करती है। यदि वर्षवार भर्ती कर दी जाती है तो जो नर्सिंग की पढ़ाई कर रहे हैं, उनका क्या होगा। हर साल छह हजार पास आउट होते हैं। नौकरी पांच सौ को हर साल दे पाएंगे। ऐसे में 12 साल में एक बैच के बच्चों को नौकरी दे पाएंगे। सबके लिए सोचना होगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अकेलेपन ने ले ली जान; देहरादून के धनंजय को मौत के बाद भी अपनों का इंतजार

उग्र हुआ आंदोलन

देहरादून। वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों का आंदोलन उग्र हो गया है। नर्सिंग बेरोजगार और महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला को पानी की टंकी पर चढ़े 40 घंटे से ज्यादा बीत चुके हैं। मंगलवार को रौतेला के खुद पर पेट्रोल छिड़कने के बाद हड़कंप मच गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।