Sacred Marriages Turn Deadly Three Wives Killed by Husbands in 10 Months pithoragah Near India China Border शक और सात फेरों का खूनी अंत; उत्तराखंड के इस सीमांत जिले में 10 माह में 3 विवाहिताओं का कत्ल, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

शक और सात फेरों का खूनी अंत; उत्तराखंड के इस सीमांत जिले में 10 माह में 3 विवाहिताओं का कत्ल

चीन और नेपाल सीमा से सटे उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में 10 महीने के भीतर पतियों ने अपनी पत्नियों की बर्बरता से हत्या कर दी। इन घटनाओं ने शांत वादियों में रहने वाले लोगों को झकझोर कर रख दिया है। 

Wed, 13 May 2026 11:17 AMGaurav Kala संतोष आर्यन, पिथौरागढ़, हिन्दुस्तान
share
शक और सात फेरों का खूनी अंत; उत्तराखंड के इस सीमांत जिले में 10 माह में 3 विवाहिताओं का कत्ल

चीन सीमा से सटे उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ में पति-पत्नी के रिश्ते लगातार खौफनाक मोड़ लेते जा रहे हैं। कभी सात जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाने वाले दंपति अब मामूली विवाद, शक और गुस्से में एक-दूसरे की जान लेने पर उतारू हो रहे हैं। बीते दस महीनों में जिले में पति-पत्नी के बीच हत्या की तीन सनसनीखेज वारदातें सामने आने से शांत माने जाने वाले पहाड़ी समाज में डर और चिंता का माहौल गहरा गया है।

जिले में एक साल से भी कम समय के भीतर ही पति-पत्नी के बीच खूनी संघर्ष की तीन बड़ी वारदातें सामने आ चुकी हैं, जिनमें एक साथी को अपनी जान गंवानी पड़ी है। इन घटनाओं ने शांत वादियों में रहने वाले लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अकेलेपन ने ले ली जान; देहरादून के धनंजय को मौत के बाद भी अपनों का इंतजार

रिश्तों में दरार

जनपद में बीते कुछ वर्षों से पति-पत्नी का एक-दूसरे की जान‌ लेने के मामलों ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। बात अगर बीते दस माह की करें तो यहां हत्या के तीन मामलें सामने आ चुके हैं। पहला मामला 29 जुलाई 2025 को सामने आया। नेपाल सीमा पर बसे झूलाघाट क्षेत्र के कानड़ी निवासी गणेश चंद ने अपनी पत्नी कमला देवी की धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बारिश और बिजली गिरने के अलर्ट के बीच IMD की गुड न्यूज, इस दिन से साफ मौसम

पत्नी को मारकर खुद थाने पहुंचा पति

दूसरी घटना नगर के जाखनी क्षेत्र पवन विहार कॉलोनी में बीते 24 जनवरी को घटी। यहां किराए के कमरे में रहने वाले झूलाघाट के कानड़ी निवासी राजेंद्र राम लाबड़ उर्फ राजेश ने अपनी पत्नी नीलम देवी को गुस्से में आकर हत्या की। हत्या के बाद आरोपी स्वयं कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। तीसरी घटना 29 अप्रैल को हुई। अस्कोट के द्वालीसेरा निवासी भुवन प्रसाद ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी गीता देवी की हत्या की।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा विधायक काऊ और शिक्षा निदेशक को मारपीट के केस में क्लीन चिट, क्या हुआ था

सोशल मीडिया और संवादहीनता बड़ी वजह

पिथौरागढ़। समाजशास्त्रियों और मनोवैज्ञानिकों के अनुसार, रिश्तों के इस कत्ल के पीछे सोशल मीडिया का बढ़ता प्रभाव सबसे बड़ा कारण है। आभासी दुनिया के चक्कर में पति-पत्नी के बीच संवाद खत्म हो रहा है और शक की दीवार खड़ी हो रही है। इसके अलावा नशे की लत, आर्थिक तनाव भी रिश्तों में दरार डाल रही हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।