Dehradun Mayor invited to Lok Sabha 11 years after his death देहरादून मेयर को मौत के 11 साल बाद लोकसभा से निमंत्रण, परिजनों ने उठाए सवाल, Uttarakhand Hindi News - Hindustan
More

देहरादून मेयर को मौत के 11 साल बाद लोकसभा से निमंत्रण, परिजनों ने उठाए सवाल

देहरादून की पूर्व मेयर स्वर्गीय मनोरमा डोबरियाल शर्मा के निधन के 11 साल के बाद लोकसभा सचिवालय की ओर से निमंत्रण भेजा गया है। उन्हें कार्यक्रम में परिचर्चा पर आमंत्रित किया है। इसे लेकर पूर्व मेयर के परिजनों ने सवाल उठाए हैं।

Sat, 28 March 2026 08:34 AMRatan Gupta हिन्दुस्तान, देहरादून
share
देहरादून मेयर को मौत के 11 साल बाद लोकसभा से निमंत्रण, परिजनों ने उठाए सवाल

देहरादून की पूर्व मेयर स्वर्गीय मनोरमा डोबरियाल शर्मा के निधन के 11 साल के बाद लोकसभा सचिवालय की ओर से निमंत्रण भेजा गया है। उन्हें कार्यक्रम में परिचर्चा पर आमंत्रित किया है। इसे लेकर पूर्व मेयर के परिजनों ने सवाल उठाए हैं।

जानकारी के अनुसार 11 वर्ष पूर्व 18 फरवरी 2015 को पूर्व मेयर मनोरमा डोबरियाल शर्मा का निधन हो चुका है, लेकिन 20 मार्च 2026 को लोकसभा सचिवालय की संयुक्त सचिव ज्योचनामयी सिन्हा की ओर से उनके नाम से निमंत्रण पत्र भेजा गया है। निमंत्रण पत्र में महिला संसदीय सदस्यों पर प्रकाशित होने वाली नई पुस्तक के लिए मूल लेख में योगदान देने को कहा गया है। पत्र में लोकसभा सचिवालय महिला संसदीय सदस्यों के योगदान को दस्तावेजीकृत और सराहना करने के उद्देश्य से 1993 की पुरानी पुस्तक का अपडेटेड संस्करण तैयार करने के बाबत लिखा है।

इनकी बुद्धि शुद्धि जरूर करवाएं: विवेक

स्व. मनोरमा डोबरियाल शर्मा के बेटे विवेक शर्मा डोबरियाल ने बताया कि यह मानवीय भूल हो सकती है लेकिन यह लापरवाही भी है। उन्होंने लिखा है कि धन्यवाद मोदी सरकार। आपने मेरी मां, जो कि 11 साल पहले इस दुनिया से विदा हो चुकी हैं, मैं मम्मी से निवेदन करूंगा कि वहां पहुंचकर इनकी बुद्धि शुद्धि जरूर करवाएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड के जंगलों में क्षमता से 4 गुना हुए गुलदार; इंसानों के लिए बन रहे खतरा
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में अब 4 रंग के कूड़ेदान जरूरी, लाल-पीले डिब्बे में क्या रखा जाएगा?

एक अन्य खबर में, दून मेडिकल कॉलेज की लाइब्रेरी में वहां की एक महिला कर्मचारी ने ही अनियमितताओं और उनके मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कॉलेज की कर्मचारी मुन्नी खंडूरी ने प्राचार्या डॉ गीता जैन को लिखित शिकायत देकर कहा कि लाइब्रेरी के कई कर्मचारी उनको प्रताड़ित कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि काम छीनने की कोशिश और उनके बच्चों को फोन कर धमकाया जा रहा है। प्राचार्य के अलावा सीएम कार्यालय को भेजी शिकायत में कर्मचारी मुन्नी खंडूरी ने कहा कि लाइब्रेरी में भारी लापरवाही बरती जा रही है। कर्मचारी ड्यूटी के दौरान घंटों गायब रहते हैं, गपशप करते हैं और सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग करते हैं। आरोप है कि सच्चाई छुपाने के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लंबे समय तक बंद रखे गए। जब पीड़िता ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से की, तो उनके खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:उत्तराखंड में बिजली ग्राहक परेशान हुए तो MD और डायरेक्टर तक पर गिरेगी गाज
ये भी पढ़ें:PM मोदी से मिले CM धामी, डिफेंस हब समेत इन3 बड़ी मांगों से बदल सकता है उत्तराखंड

कहा कि उन्हें बार-बार जलील कर उनकी सीट से उठाया जा रहा है और उनका रजिस्टर, कुर्सी बाहर फेंक दी है। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। वहीं, प्राचार्य डॉ. गीता जैन ने कहा कि शिकायत मिली है। जांच कमेटी गठित कर दी है। कमेटी की रिपोर्ट पर कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।